घर में बनाएं आलू की भंडारे वाली सब्जी
एक नज़ररेसिपी क्विज़ीन :इंडियनकितने लोगों के लिए :2 - 4समय :30 मिनट से 1 घंटामील टाइप :वेज
आवश्यक सामग्री500 ग्राम आलू उबाले हुए 2 टमाटर बारीक कटा हुआ 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 टुकड़ा अदरक 3 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया 3-4 बड़ा चम्मच तेल आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा चुटकीभर हींग एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार
विधिटमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोकर बड़े टुकड़ों में काटें और पीस लें. - आलू को छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें या फिर हाथ से दबाकर टुकड़ों में तोड़ लें. - अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाते हुए भून लें. - इसमें अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें. - मसाला भूनने के बाद आलू डालकर 2 मिनट चलाते हुए भूनें. अब इसमें डेढ़ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. - अब इसमें अमचूर पाउडर डालें और उबाल आने के बाद गरम मसाला और हरा धनियां डालें. सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. - सब्जी गाढ़ी होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्लेट में निकालें और हरा धनिया से गार्निश करें. - भंडारे वाली सब्जी को पूरी या फिर गर्मागर्म रोटी के साथ खाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know