Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

2/10/2021

भारतीय संस्कृति

   
                           
   

भारतीय संस्कृति




यह जानकारी आपको कहीं नहीं मिलेगी 


*दो लिंग :* नर और नारी 

*दो पक्ष :* शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष

*दो पूजा :* वैदिकी और तांत्रिकी (पुराणोक्त)

*दो आयन :* उत्तरायन और दक्षिणायन

*तीन देव :* ब्रह्मा, विष्णु, शंकर

*तीन देवियाँ :* महा सरस्वती, महा लक्ष्मी, महा गौरी

*तीन लोक :* पृथ्वी, आकाश, पाताल

*तीन गुण :* सत्वगुण, रजोगुण, तमोगुण

*तीन स्थिति :* ठोस, द्रव, गैस

*तीन स्तर :* प्रारंभ, मध्य, अंत

*तीन पड़ाव :* बचपन, जवानी, बुढ़ापा

*तीन रचनाएँ :* देव, दानव, मानव

*तीन अवस्था :* जागृत, मृत, बेहोशी

*तीन काल :* भूत, भविष्य, वर्तमान

*तीन नाड़ी :* इडा, पिंगला, सुषुम्ना

*तीन संध्या :* प्रात:, मध्याह्न, सायं

*तीन शक्ति :* इच्छाशक्ति, ज्ञानशक्ति, क्रियाशक्ति

*चार धाम :* बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, द्वारका

*चार मुनि :* सनत, सनातन, सनंद, सनत कुमार

*चार वर्ण :* ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र

*चार निति :* साम, दाम, दंड, भेद

*चार वेद :* सामवेद, ॠग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद

*चार स्त्री :* माता, पत्नी, बहन, पुत्री

*चार युग :* सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग, कलयुग

*चार समय :* सुबह,दोपहर, शाम, रात

*चार अप्सरा :* उर्वशी, रंभा, मेनका, तिलोत्तमा

*चार गुरु :* माता, पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु

*चार प्राणी :* जलचर, थलचर, नभचर, उभयचर

*चार जीव :* अण्डज, पिंडज, स्वेदज, उद्भिज

*चार वाणी :* ओम्कार्, अकार्, उकार, मकार्

*चार आश्रम :* ब्रह्मचर्य, ग्रहस्थ, वानप्रस्थ, सन्यास

*चार भोज्य :* खाद्य, पेय, लेह्य, चोष्य

*चार पुरुषार्थ :* धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष

*चार वाद्य :* तत्, सुषिर, अवनद्व, घन

*पाँच तत्व :* पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल, वायु

*पाँच देवता :* गणेश, दुर्गा, विष्णु, शंकर, सुर्य

*पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ :* आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा

*पाँच कर्म :* रस, रुप, गंध, स्पर्श, ध्वनि

*पाँच  उंगलियां :* अँगूठा, तर्जनी, मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठा

*पाँच पूजा उपचार :* गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य

*पाँच अमृत :* दूध, दही, घी, शहद, शक्कर

*पाँच प्रेत :* भूत, पिशाच, वैताल, कुष्मांड, ब्रह्मराक्षस

*पाँच स्वाद :* मीठा, चर्खा, खट्टा, खारा, कड़वा

*पाँच वायु :* प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान

*पाँच इन्द्रियाँ :* आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा, मन

*पाँच वटवृक्ष :* सिद्धवट (उज्जैन), अक्षयवट (Prayagraj), बोधिवट (बोधगया), वंशीवट (वृंदावन), साक्षीवट (गया)

*पाँच पत्ते :* आम, पीपल, बरगद, गुलर, अशोक

*पाँच कन्या :* अहिल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती, द्रौपदी

*छ: ॠतु :* शीत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, बसंत, शिशिर

*छ: ज्ञान के अंग :* शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द, ज्योतिष

*छ: कर्म :* देवपूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप, दान

*छ: दोष :* काम, क्रोध, मद (घमंड), लोभ (लालच),  मोह, आलस्

*सात छंद :* गायत्री, उष्णिक, अनुष्टुप, वृहती, पंक्ति, त्रिष्टुप, जगती

सात स्वर : सा, रे, ग, म, प, ध, नि

*सात सुर :* षडज्, ॠषभ्, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत, निषाद

*सात चक्र :* सहस्त्रार, आज्ञा, विशुद्ध, अनाहत, मणिपुर, स्वाधिष्ठान, मूलाधार

*सात वार :* रवि, सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि

*सात मिट्टी :* गौशाला, घुड़साल, हाथीसाल, राजद्वार, बाम्बी की मिट्टी, नदी संगम, तालाब

*सात महाद्वीप :* जम्बुद्वीप (एशिया), प्लक्षद्वीप, शाल्मलीद्वीप, कुशद्वीप, क्रौंचद्वीप, शाकद्वीप, पुष्करद्वीप

*सात ॠषि :* वशिष्ठ, विश्वामित्र, कण्व, भारद्वाज, अत्रि, वामदेव, शौनक

*सात ॠषि :* वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र, भारद्वाज

*सात धातु (शारीरिक) :* रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा, वीर्य

*सात रंग :* बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल

*सात पाताल :* अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल, पाताल

*सात पुरी :* मथुरा, हरिद्वार, काशी, अयोध्या, उज्जैन, द्वारका, काञ्ची

*सात धान्य :* गेहूँ, चना, चांवल, जौ मूँग,उड़द, बाजरा

*आठ मातृका :* ब्राह्मी, वैष्णवी, माहेश्वरी, कौमारी, ऐन्द्री, वाराही, नारसिंही, चामुंडा

*आठ लक्ष्मी :* आदिलक्ष्मी, धनलक्ष्मी, धान्यलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, संतानलक्ष्मी, वीरलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी

*आठ वसु :* अप (अह:/अयज), ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभास

*आठ सिद्धि :* अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व, वशित्व

*आठ धातु :* सोना, चांदी, तांबा, सीसा जस्ता, टिन, लोहा, पारा

*नवदुर्गा :* शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री

*नवग्रह :* सुर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु

*नवरत्न :* हीरा, पन्ना, मोती, माणिक, मूंगा, पुखराज, नीलम, गोमेद, लहसुनिया

*नवनिधि :* पद्मनिधि, महापद्मनिधि, नीलनिधि, मुकुंदनिधि, नंदनिधि, मकरनिधि, कच्छपनिधि, शंखनिधि, खर्व/मिश्र निधि

*दस महाविद्या :* काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्तिका, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला

*दस दिशाएँ :* पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, आग्नेय, नैॠत्य, वायव्य, ईशान, ऊपर, नीचे

*दस दिक्पाल :* इन्द्र, अग्नि, यमराज, नैॠिति, वरुण, वायुदेव, कुबेर, ईशान, ब्रह्मा, अनंत

*दस अवतार (विष्णुजी) :* मत्स्य, कच्छप, वाराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि

*दस सती :* सावित्री, अनुसुइया, मंदोदरी, तुलसी, द्रौपदी, गांधारी, सीता, दमयन्ती, सुलक्षणा, अरुंधती                  


नोट : कृपया पोस्ट को बच्चो को कण्ठस्थ करा दे इससे घर में भारतीय संस्कृति जीवित रहेगी....🌷🙏


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know