Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

10/18/2020

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना है ? अपनाएं ये तरीका

   
                           
   

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना है?अपनाएं ये तरीका


स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी के इस दौर में चीजें तेजी से बदल रहीं हैं. जो कई बार बेहद घातक साबित होती हैं. WhatsApp में कॉल और वीडियो फीचर आने के बाद ज्यादातर लोग नार्मल कॉल के जगह वाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते है. जिसकी एक खराब बात है कि इसके रिकॉर्ड या ट्रेस करना मुश्किल होता है. जिसके कारण कई बार इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और गलत कामों में किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है एक तरीका है जिससे आप अपनी WhatsApp Call को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं





एंड्रॉयड फोन पर ऐसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड


यदि आप एंड्रॉयड फोन के यूजर हैं तो सबसे पहले आप क्यूब कॉल रिकॉर्डर को डाउनलोड करें. ऐप ओपन करने के बाद व्हाट्सऐप पर जाएं और इसके बाद उस व्यक्ति को कॉल करें, जिससे आप बात करना चहते हैं. यदि इस दौरान आपको क्यूब कॉल विजेट दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है. यदि आपके फोन में error शो कर रहा है तो एक बार फिर आप क्यूब कॉल रिकॉर्डर को खोलें. इस बार आपको ऐप की सेटिंग में जाकर वॉयस कॉल में Force Voip पर क्लिक करना है. इस पूरे प्रोसेस के बाद आप एक बार फिर व्हाट्सऐप कॉल लगाएं. यदि इस बार भी क्यूब कॉल रिकॉर्डर शो नहीं कर रहा तो इसका मतलब यह है कि यह आपके फोन में काम नहीं करेगा.


एंड्रॉयड यूजर इस तरीके से भी कर सकते हैं WhatsApp कॉल रिकॉर्ड


एंड्रॉयड यूजर के पास एक अन्य विकल्प भी मौजूद है और वह यह है कि आप अपने डिवाइस को रूट कर सकते हैं, लेकिन हम आपको इस स्टेप को करने की सलाह नहीं देंगे. ऐसा इसलिए कि इससे फोन की सिक्योरिटी के साथ समझौता करना पड़ता है. यदि इसके बावजूद भी आप अपने फोन को रूट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. रूट करने के बाद XDA पर उपलब्ध एससीआर स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप का इस्तेमाल करें.

सामान्य तरीका WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने का

इन सबके बावजूद भी आप WhatsApp कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पा रहे हैं. तो एक और आसान तरीका है जिससे आप WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके लिए आप फोन को स्पीकर पर रखकर बात करें और अपने दूसरे फोन पर वॉयस रिकॉर्डर की मदद से बातचीत को रिकॉर्ड कर सकते हैं.


आईफोन पर मैक की मदद से करें कॉल रिकॉर्ड


यदि आप आईफोन यूज करते हैं और WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना चहते हैं. तो आपको अपने आईफोन को लाइटनिंग केबल की मदद से MaC से कनेक्ट करना होगा. जिसके बाद आपको अपने आईफोन पर Trust this computer करके दिखेंगा इस पर आपको क्लिक करना है. यदि आप पहली बार मैक से अपना आईफोन फोन कनेक्ट कर रहे हैं. तो आप QuickTime खोलें और इसमें आपको फाइल सेक्शन में जाकर न्यू ऑडियो रिर्कार्डिंग का विकल्प मिलेगा. इसमें आपको रिकॉर्ड बटन के नीचे की तरफ इशारा करते हुए arrow का निशान दिखाई देगा. जिस पर आपको क्लिक करना है और आईफोन को चुनना हैं.


इस सारी प्रोसेस को करने के बाद आप क्विकटाइम में रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करें और अपने व्हाट्सऐप से कॉल करें. जैसे ही आप कनेक्ट हो जाएं, यूजर आइकन को एड कर लें. इसके बाद उस व्यक्ति का नंबर चुने जिससे आप बात करना चाहते हैं. कॉल रिसीव होते ही आपकी बात रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी. कॉल समाप्त होने के बाद रिकॉर्डिंग को बंद करें और फाइल को मैक में सेव कर लें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know