पति की बीमारी...पढ़िए मज़ेदार जोक्स
सब गोलमाल है!
एक व्यक्ति बढ़िया सा कपड़ा खरीदा और सूट सिलवाने के लिए एक दर्जी के पास गया। दर्जी ने कपड़ा लेकर नापा और कुछ सोचते हुए कहा, "कपड़ा कम है। इसका एक सूट नहीं बन सकता।"
वह दूसरे दर्जी के पास चला गया। उसने नाप लेने के बाद कहा, "आप दस दिन बाद सूट ले जाइए।"
वह निश्चित समय पर दर्जी के पास गया। सूट तैयार था। अभी सिलाई के पैसे दे रहा था कि दुकान में दर्जी का पांच साल का लड़का प्रविष्ट हुआ। उस व्यक्ति ने देखा कि लड़के ने बिल्कुल उसी कपड़े का सूट पहन रखा है। थोड़ी सी बहस के बाद दर्जी ने बात स्वीकार कर लिया।
वह व्यक्ति पहले दर्जी के पास गया और फुंकारते हुए कहा, "तुम तो कहते थे कि कपड़ा कम है, पर तुम्हारे साथ वाले दर्जी ने उसी कपड़े से न केवल मेरा, बल्कि अपने लड़के का भी सूट बना लिया।"
दर्जी धीरज से उल्टा रहा, फिर कुछ सोचते हुए बोला, लड़के की उम्र क्या है?
आदमी: "पाँच वर्ष।"
दर्जी चहककर बोला, "मैं अब जान सका कारण क्या है? श्रीमान मेरे लड़के की उम्र 18 वर्ष है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मैनेजमेंट का फंडा!
एक बार एक किसान का घोडा बीमार हो गया। उसने उसके इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने घोड़े का अच्छे से मुआयना किया और बोला, "आपके घोड़े को काफी गंभीर बीमारी है। हम तीन दिन तक इसे दवाई देकर देखते हैं, अगर यह ठीक हो गया तो ठीक नहीं तो हमें इसे मारना होगा। क्योंकि यह बीमारी दूसरे जानवरों में भी फ़ैल सकती है।"
यह सब बातें पास में खड़ा एक बकरा भी सुन रहा था।
अगले दिन डॉक्टर आया, उसने घोड़े को दवाई दी चला गया। उसके जाने के बाद बकरा घोड़े के पास गया और बोला, "उठो दोस्त, हिम्मत करो, नहीं तो यह तुम्हें मार देंगे।"
दूसरे दिन डॉक्टर फिर आया और दवाई देकर चला गया।
बकरा फिर घोड़े के पास आया और बोला, "दोस्त तुम्हें उठना ही होगा। हिम्मत करो नहीं तो तुम मारे जाओगे। मैं तुम्हारी मदद करता हूँ। चलो उठो"
तीसरे दिन जब डॉक्टर आया तो किसान से बोला, "मुझे अफ़सोस है कि हमें इसे मारना पड़ेगा क्योंकि कोई भी सुधार नज़र नहीं आ रहा।"
जब वो वहाँ से गए तो बकरा घोड़े के पास फिर आया और बोला, "देखो दोस्त, तुम्हारे लिए अब करो या मरो वाली स्थिति बन गयी है। अगर तुम आज भी नहीं उठे तो कल तुम मर जाओगे। इसलिए हिम्मत करो। हाँ, बहुत अच्छे। थोड़ा सा और, तुम कर सकते हो। शाबाश, अब भाग कर देखो, तेज़ और तेज़।"
इतने में किसान वापस आया तो उसने देखा कि उसका घोडा भाग रहा है। वो ख़ुशी से झूम उठा और सब घर वालों को इकट्ठा कर के चिल्लाने लगा, "चमत्कार हो गया। मेरा घोडा ठीक हो गया। हमें जश्न मनाना चाहिए। आज बकरे का गोश्त खायेंगे।"
शिक्षा: मैनेजमेंट को भी कभी पता नहीं चलता कि कौन सा कर्मचारी कितना योग्य है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पति की बीमारी
एक आदमी ने अपने डॉक्टर को बताया कि अब वह घर में वो सब काम नहीं कर पाता जो वो पहले किया करता था। जब सभी परीक्षण पूरे हो गए तो वो बोला‚ " डॉक्टर‚ मैं सह सकता हूं। आप मुझे सरल भाषा में बताइए कि बात क्या है?"
"सरल भाषा में कहा जाए"‚ डॉक्टर ने जवाब दिया‚ "तो तुम केवल आलसी हो।"
"ठीक है"‚ आदमी ने कहा‚ "अब मुझे कोई डॉक्टरी नाम बताइए जो मैं अपनी बीवी को बता सकूं।"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
इतना लंबा सेलिब्रेशन
पत्नी (पति से)-वह आदमी जो वहां बैठा शराब पी रहा है, उसे मैंने 10 साल पहले शादी करने से इंकार कर दिया था। देखो वह आज तक शराब पी रहा है।
पति-वाह, इतना लंबा सेलिब्रेशन!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बादशाह का प्यार!
एक बार एक बादशाह को एक लड़की पसंद आ गयी। उस लड़की का बाप सुनार था, बादशाह ने सुनार को दरबार में आने के लिए बुलावा भेजा।
चार दिन गुजरने के बाद भी सुनार बादशाह के दरबार में नहीं आया तो बादशाह ने सुनार को गिरफ्तार करने के लिए अपने सिपाही भेज दिए।
जब सिपाही सुनार के घर पहुंचे तो घर को ताला लगा हुआ था। बादशाह ने सिपाहियों को हुक्म दिया कि सुनार को ढूँढो।
सिपाहियों ने सुनार को हर जगह ढूँढा, लेकिन वो उनको कहीं नहीं मिला, फिर उन्होंने एक तरकीब निकाली और ऐलान किया कि जो भी सुनार को ढूँढने में मदद करेगा उसे एक किलो सोना दिया जाएगा, फिर भी सुनार नहीं मिला।
फिर ऐलान किया गया कि जो भी सुनार को छुपने में मदद करेगा उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा, फिर भी सुनार नहीं मिला, और सिपाहियों का सुनार को ढूँढने में सारा वक़्त ऐसे ही बर्बाद हुआ जैसे आप का इस को पढने में हुआ.... जिस का कोई मतलब नहीं है।
हँसना मत, गुस्सा भी मत करना मेरे साथ भी ऐसे ही हुआ था। आप भी किसी और के साथ ऐसा करके बदला ले सकते हैं।
अगर आपको जोक्स पसन्द आए हो तो इसे शेर करे
ओर फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know