संता बंता को गुस्से से बोल रहा था...पढ़िए मज़ेदार जोक्स
संता बंता को गुस्से से बोल रहा था।
संता- यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि मेरी शादी में जरूर
आना। तो तुम आये क्यों नही?
बंता- ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नही।
संता- मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
संता: कल आपने अपने बच्चे को बहुत पीटा आखिर ऐसी क्या
बात हो गई?
बंता: दअरसल दो दिन बाद उस बदमाश का रिजल्ट निकलने
वाला है और मैं एक महीने के लिए टूर पर जा रहा हूं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
टीचर: संता बताओ टेन्स कितनी तरह के होते हैं?
संता: तीन।
टीचर: तीनों का एक-एक उदाहरण बताओ।
संता: मैंने कल आपकी बेटी को देखा था।
आज मैं उससे प्यार करता हूं
और कल मैं उसको भगा कर ले जाऊंगा।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
संता दूध वाले की दुकान पर जाता है, और कहता है।
संता- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है,
शर्बत में डाला फट गया।
दूधवाले ने हैरानी से पूछा- कौन से शर्बत में डाला था?
संता- नींबू-पानी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
संता और उसकी पत्नी में झगडा हो रहा था, जब झगडा बहुत
ही बढ़ गया. संता ने क्त्रोध को काबू में रखते हुए कहा: अब
तुम एक शब्द भी मत बोलना वरना मेरे अंदर जो पशु बैठा है
वह जाग जाएगा. पत्नी बोली: जागने दो तुम्हारे अंदर के पशु
को, भला चूहे से भी कोई डरता है.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
संता काफी दिनों के बाद पार्क में घूमने गया। लौटकर उसने
अपनी पत्नी को बताया- जानती हो, आजकल लोग मुझे
भगवान मानने लगे हैं! पत्नी- ये तुमने कैसे जाना? संता- आज
जब मैं पार्क में घूमने गया तो लोग मुझे देखकर बोले -हे
भगवान ! तुम फिर आ गए!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know