IPL 2020: चेन्नई की लगातार तीसरी हार से भड़के धोनी,
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:55 AM IST
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। यूएई के खेले जा रहे टूर्नामेंट में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उद्घाटन मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई को पहले राजस्थान, फिर दिल्ली और अब हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की मैच के बाद उन्होंने गलतियों को गिनवाते खिलाड़ियों को फटकार लगाई। धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते ।
चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब क्षेत्ररक्षरण किया और अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान दिए। शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। जवाब में तीन बार की चैंपियन चेन्नई पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
47 रन बनाकर नाबाद रहने वाले धोनी ने कहा, ‘मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका। शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है।’
उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार तीन मैच शायद कभी नहीं हारे। हमें गलतियों को सुधारना होगा। बार बार एक जैसी गलतियां नहीं कर सकते। कैच छूटे, नोबॉल डाली गई। हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे। अगर यह नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था।’
(ये न्यूज़ अमर उजाला ने प्रकासित किया है)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know