Vastu Tips : शुक्र ग्रह
{{ सुख और वैभव का ग्रह }}
{{ कैसे होते हैं शुक्र खराब }}
{{ शुक्र कौन सी बीमारी देते हैं }}
🔰_________________________🔰
शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है। यह एक स्त्री ग्रह है। पुरुष के लिए स्त्री और स्त्री के लिए पुरुष शुक्र है। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी, काली और गुरु शुक्राचार्य को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है।
🔰_________________________🔰
गुरु के बाद सौरमंडल में शुक्र का नंबर आता है। आकाश में शुक्र ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है। इसे संध्या और भोर का तारा भी कहते हैं। आकाश में सबसे तेज चमकदार तारा शुक्र ही है। ज्योतिष और वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्र की किरणों का हमारे शरीर और जीवन पर अकाट्य प्रभाव पड़ता है।
🔰_________________________🔰
{{ कैसे होते हैं शुक्र खराब }}
======================
* घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के दूषित होने से भी शुक्र ग्रह खराब फल देने लगता है।
* किसी भी कारण से दांत खराब करने से शुक्र अपना अच्छा प्रभाव देना छोड़ देता है।
* अनैतिक या पराई स्त्री से यौन संबंध बनाने से भी शुक्र बुरे प्रभाव शुरू कर देता है।
* कुंडली में शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म।
* यदि शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।
* पत्नी या पति से अनावश्यक कलह होना शुक्र के खराब होने की निशानी है।
* शारीरिक रूप से गंदे बने रहना, गंदे-फटे कपड़े पहनने से भी शुक्र मंदा हो जाता है।
* घर की साफ-सफाई को महत्व न देने से भी शुक्र खराब हो जाता है।
* घर का बेडरूम और किचन खराब होने से भी शुक्र खराब हो जाता है।
* घर में काले, कत्थई रंगों की अधिकता से भी शुक्र मंदा फल देने लगता है।
* गृह कलह से भी शुक्र अपना फल मंदा देने लगता और धन-दौलत नष्ट हो जाती है।
* शनि के मंदे कार्य करने से भी शुक्र अपना अच्छा प्रभाव छोड़कर बर्बाद कर देता है।
🔰_________________________🔰
{{ शुक्र कौन सी बीमारी देते हैं }}
======================
* अचानक शरीर के किसी भी हिस्से से दर्द शुरू होना और उस दर्द का शरीर में चलते रहना।
* शरीर में गाल, ठुड्डी और नसों से शुक्र का संबंध माना जाता है।
* शुक्र के खराब होने से वीर्य की कमी भी हो जाती है। इससे किसी भी प्रकार का यौन रोग हो सकता है या व्यक्ति में कामेच्छा समाप्त हो जाती है।
* लगातार अंगूठे में दर्द का रहना या बिना रोग के ही अंगूठे का बेकार हो जाना शुक्र के खराब होने की निशानी है।
* शुक्र के खराब होने से शरीर में त्वचा संबंधी रोग उत्पन्न होने लगते हैं।
* अंतड़ियों के रोग।
* गुर्दे का दर्द
* पांव में तकलीफ आदि।
नोध : इस लेख में दी गई सभी बातें सामान्य जानकारी के लिए है हमारी पोस्ट इस लेख की कोई पुष्टि नहीं करता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know