Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/21/2022

विभन्न बीमारियों में लाभदायक ज्यूस

   
                           
   

  विभन्न बीमारियों में लाभदायक ज्यूस


आम धारणा है कि बीमार होने पर ज्यूस पीना चाहिए। लेकिन *किस बीमारी में कौनसा ज्यूस लाभदायक होगा क्या आप जानते है,शायद नहीं| 




   विभन्न बीमारियों में लाभदायक ज्यूस


🏵️ *भूख लगाने के हेतुः-*


प्रातःकाल खाली पेट नींबू का पानी पियें। खाने से पहले अदरक को कद्दूकस करके सैंधा नमक के साथ लें।


🏵️ *रक्तशुद्धि हेतु :-*


नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेव, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस प्रयोग करें।


🏵️ *दमाः-*


लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर, मीठी द्राक्ष का रस, भाजी का सूप अथवा मूँग का सूप और बकरी का शुद्ध दूध लाभदायक है। घी, तेल, मक्खन वर्जित है।


🏵️*उच्च रक्तचापः-*


गाजर, अंगूर, मोसम्मी और ज्वारों का रस। मानसिक तथा शारीरिक आराम आवश्यक है।


🏵️*निम्न रक्तचाप*


मीठे फलों का रस लें, किन्तु खट्टे फलों का उपयोग ना करें। अंगूर और मोसम्मी का रस अथवा दूध भी लाभदायक है।


🏵️ *पीलिया*


अंगूर, सेव, रसभरी, मोसम्मी, अंगूर की अनुपलब्धि पर लाल मुनक्के तथा किसमिस का पानी। गन्ने को चूसकर उसका रस पियें। केले में 1.5 ग्राम चूना लगाकर कुछ समय रखकर फिर खायें।


🏵️*मुहाँसों के दाग*


गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी, घृतकुमारी और पालक का रस।


🏵️*संधिवात*


लहसुन, अदरक, गाजर, पालक, ककड़ी, गोभी, हरा धनिया, नारियल का पानी तथा सेव और गेहूँ के ज्वारे।


🏵️*एसीडिटी*


गाजर, पालक, ककड़ी, तुलसी का रस, फलों का रस अधिक लें। अँगूर मौसम्मी तथा दूध भी लाभदायक है।


🏵️*कैंसर*


गेहूँ के ज्वारे, गाजर और अंगूर का रस।


🏵️ *सुन्दर बनने के लिए*


सुबह-दोपहर नारियल का पानी या बबूल का रस लें। नारियल के पानी से चेहरा साफ करें।


🏵️ *फोड़े-फुन्सियाँ*


गाजर, पालक, ककड़ी, गोभी और नारियल का रस।


🏵️ *कोलाइटिस*


गाजर, पालक और अन्नानास का रस। 70 प्रतिशत गाजर के रस के साथ अन्य रस समप्राण। चुकन्दर, नारियल, ककड़ी, गोभी के रस का मिश्रण भी उपयोगी है।


🏵️ *अल्सर*


अंगूर, गाजर, गोभी का रस, केवल दुग्धाहार पर रहना आवश्यक है, खूब गर्म दूध में 2 चम्मच देशी गाय का घी डालकर मिलाकर करके पियें।


🏵️ *सर्दी-कफ*


मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी, गाजर का रस, मूँग अथवा भाजी का सूप।


🏵️*ब्रोन्काइटिस*


पपीता, गाजर, अदरक, तुलसी, अनन्नास का रस, मूँग का सूप। स्टार्चवाली खुराक वर्जित।


🏵️ *दाँत निकलते बच्चे के लिए*


अन्नानास का रस थोड़ा नींबू डालकर रोज चार औंस (100-125 ग्राम)।


🏵️ *रक्तवृद्धि के लिए*


मौसम्मी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकन्दर, सेव, रसभरी का रस रात को। रात को भिगोया हुआ खजूर का पानी सुबह में। इलायची के साथ केले भी उपयोगी हैं।


🏵️ *स्त्रियों को मासिक धर्म कष्ट*


अंगूर, अन्नानास तथा रसभरी का रस।


🏵️ *आँखों के तेज के लिए*


गाजर का रस तथा हरे धनिया का रस श्रेष्ठ है।


🏵️*अनिद्रा*


अंगूर और सेव का रस। पीपरामूल शहद के साथ।


🏵️ *वजन बढ़ाने के लिए*


पालक, गाजर, चुकन्दर, नारियल और गोभी के रस का मिश्रण, दूध, दही, सूखा मेवा, अंगूर और सेवों का रस।


🏵️*डायबिटीज*


गोभी, गाजर, नारियल, करेला और पालक का रस।


🏵️ *पथरी*


पत्तों वाली सब्जी,  पालक, टमाटर ना लें। ककड़ी का रस श्रेष्ठ है। सेव अथवा गाजर या कद्दू का रस भी सहायक है। जौ एवं सहजने का सूप भी लाभदायक है।


🏵️ *सिरदर्द*


ककड़ी, चुकन्दर, गाजर, गोभी और नारियल के रस का मिश्रण।


🏵️ *किडनी का दर्द*


गाजर, पालक, ककड़ी, अदरक और नारियल का रस।


🏵️ *फ्लू*


अदरक, तुलसी, गाजर का रस।


🏵️*वजन घटाने के लिए*


अन्नानास, गोभी, तरबूज,लौकी और नींबू का रस।


🏵️ *पायरिया*


गेहूँ के ज्वारे, गाजर, नारियल, ककड़ी, पालक और सोया की भाजी का रस। कच्चा अधिक खायें।


🏵️ *बवासीर*


मूली का रस, अदरक का रस घी डालकर, नागर मोथा, नारियल पानी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know