Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/05/2022

सहजन : पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में रामबान

   
                           
   

सहजन पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में रामबान


शरीर में रोग की मुख्य जड़ पेट को ही माना जाता है, पेट से ही रोगों की शुरुआत होती है। पाचन तंत्र हमारे शरीर का इम्पोर्टेन्ट पार्ट है। यह हमारे भोजन को पचाता हैं और उससे मिले नुट्रिएंट्स पूरे शरीर को प्रोवाइड करता है। इसलिए पाचन तंत्र का हमेशा सही रहना जरूरी होता है। सुबह पेट अच्छे से साफ होना, हेल्दी होने की सबसे बड़ी निशानी होती है। आज हम बात करेंगे सहजन के बारे में जिसके जरिए पाचन शक्ति को दुरुस्त किया जा सकता है और इसके साथ ही इसमें कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सहजन में इम्यूनिटी को मजबूत करने की क्षमता होती है। सहजन शरीर में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की कमी आसानी से दूर कर सकता है।





सहजन खाने के फायदे | Benefits of Drumstick


सहजन विटामिन से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और बी6 आदि पाए जाते हैं।

-सहजन में फाइबर का अच्छा मात्रा पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल स्तर भी कंट्रोल में किया जा सकता है।

-सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

-सहजन खाने से डिप्रेशन, घबराहट या थकावट जैसी समस्या में राहत मिलती हैं।


शरीर के हानिकारक कणों को बाहर निकाले सहजन


सहजन में एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं और यह पर्यावरण में मौजूद मुक्त कणों के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं। मुक्त कण के कारण होने वाली क्षति टाइप 2 डायबिटीज, हृदय की समस्याओं और अल्जाइमर जैसी कई पुरानी बीमारियों के लिए जिम्मेदार है। सहजन में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो मुक्त कणों के खिलाफ लड़ती है।


आयरन की कमी को दूर करे सहजन (Drumstick to remove iron deficiency)


जिनके शरीर में आयरन की कमी होती है उसे सहजन का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। साथ ही आपके खून को साफ करने में भी ये काफी मदद करता है।


पेट के लिए सहजन के फायदे (Benefits of drumstick for stomach)


सहजन के सेवन से पेट संबंधी कई और समस्याओं को खत्म किया जा सकता है, जैसे पेट दर्द और अल्सर। इसमें एंटी-अल्सर गुण मौजूद होते हैं, जिसकी चलते अल्सर के जोखिम से बचाव करता है। इसके साथ ही लिवर की समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है।


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हमारी पोस्ट इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know