कालबादेवी मंदिर
🌺कालबादेवी मंदिर को मुंबई में देवी का सबसे पुराना और सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। मुंबई के मुख्य बाजार में 300 साल पुराना कालबादेवी मंदिर है। महाकालीमाता को कालबादेवी के नाम से जाना जाता है। महाकाली देवी के साथ मंदिर में महालक्ष्मी और महासरस्वती की स्थापना की गई है । कालबादेवी को शाकाहार नैवेद्य दिया जाता है।
🌺कालबादेवी मंदिर मेढा, मालवण, जिला - सिंधुदुर्ग एक प्राचीन जागृत स्वयंभू देवस्थान है। इस मंदिर का निर्माण छत्रपति शिवाजी के समय में हुआ था। जब एक बार किसान खेत जोत रहा था तब हल चट्टान पर अटका और खून बहने लगा। आसपास के क्षेत्र से लोग मालवण के ग्राम देवता रामेश्वर के पास गये। रामेश्वर की सवारी ने कहा कि यह प्रकट शिला 'कालबादेवी' है और वह मेरी बहन है। यह धुरी परिवार की देवी हैं। मालवण के ग्राम देवता श्री रामेश्वर अपनी बहन कालबादेवी को मिलने नियमित रूप से भाईदूज को पालखी के साथ आते हैं। मंदिर में कालबादेवी और जलमादो देव पाषाण रूप में प्रतिष्ठित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know