Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/22/2022

सूर्यास्त के बाद निषेध है इन चीज़ों का दान

   
                           
   

सूर्यास्त के बाद निषेध है इन चीज़ों का दान


हमारे हिंदू धर्म में दान पुण्य को विशेष महत्ता दी गई है. सदियों से यह मान्यता चली आई है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में दान पुण्य जैसे अच्छे कर्म करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और वो पुण्य का भागीदार बन जाता है. 

सिर्फ छठ त्योहार को छोड़ कर कभी भी संध्या काल में कुछ वस्तुओं का दान करना निषेध हैं !

हालांकि हमारे कई धार्मिक शास्त्रों में दान पुण्य को लेकर कई नियम भी बताए गए हैं जैसे सिर्फ लाभ पाने के लिए व्यक्ति को दान नहीं करना चाहिए, लाभ के लिए किए गए दान का फल नहीं मिलता है. इसलिए व्यक्ति को हमेशा निस्वार्थ भाव से दान पुण्य जैसे कर्म करने चाहिए।

हमारे हिंदू धर्म के कई शास्त्रों में यह भी बताया गया कि सूर्यास्त के समय कुछ वस्तुओं का दान करना लाभ पहुंचाने की जगह व्यक्ति को बहुत हानि भी पहुंचा सकता है.

 इसलिए दान करते वक्त शास्त्रों के नियमों का पालन करना भी आवश्यक है।

ऐसी चार वस्तुएं, जिनका दान सूर्यास्त के बाद शाम के वक्त करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है.




1. सूर्यास्त के बाद पैसे देना


शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए. मान्यताओं के अनुसार शाम के समय घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और ऐसे में अगर आप शाम के वक्त किसी को पैसे देते हैं तो आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर जा सकती है. इसलिए अगर शाम के समय कोई आपसे पैसे मांगता है तो प्रयास करें कि उसे सुबह के समय ही पैसे दें।


2. सूर्यास्त के बाद दूध का दान


शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद शाम के वक्त दूध का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा दोनों ही दूध से संबंध रखते हैं. इसके अलावा सूर्यास्त के बाद या रात के वक्त किसी को दूध का दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही रुष्ट हो जाते हैं और इससे हमारे सुख-सौभाग्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है.


शाम के वक्त दूध दान करने से धन हानि होती है और इसके साथ ही जीवन में कई कष्ट आने लगते हैं इसलिए सूर्यास्त के बाद दूध का दान करने से हमेशा बचना चाहिए।


3. सूर्यास्त के बाद दही का दान


शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दही का दान करना भी वर्जित माना गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दही शुक्र ग्रह से संबंधित है और शुक्र ग्रह को ही व्यक्ति के भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी करने का कारक माना गया है. ऐसे में अगर आप शाम के वक्त किसी को दही का दान करते हैं तो आपके सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है इसलिए सूर्यास्त के बाद दही का दान नहीं करना चाहिए।


4. सूर्यास्त के बाद प्याज और लहसुन का दान


शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद प्याज और लहसुन का भी दान नहीं करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार प्याज और लहसुन का संबंध केतु ग्रह से माना गया है जिसे नकारात्मक शक्तियों का स्वामी ग्रह माना जाता है. सूर्यास्त के बाद ही टोना-टोटका करने का प्रचलन भी है. इसलिए शाम के समय प्याज और लहसुन का दान ना तो करना चाहिए और ना ही किसी से मांगकर उसका प्रयोग करना चाहिए।


शास्त्रों के अनुसार इन चार चीजों का दान सुबह और दिन के समय करना लाभदायक होता है लेकिन सूर्यास्त के बाद इन चीज़ों का दान करके आप कंगाल और परेशान हो सकते हैं।


।। जय श्री कृष्ण ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know