Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/25/2022

25 मार्च 2022 : पंचाग और राशिफल

   
                           
   

25 मार्च 2022 : पंचाग और राशिफल


🚩दिनांक -25 मार्च 2022
🚩दिन- शुक्रवार

👉सूर्योदय: - 06;23
👉सूर्यास्त:-06:29
👉चन्द्रोदय: - 26:12
👉चन्द्रास्त: -11:19
👉अयन - उत्तरायन
👉ऋतु:  - बसंत
👉शक सम्वत: - 1943 (प्लव)
👉विक्रम सम्वत: - 2078 (राक्षस)
👉मास - चैत्र 
👉पक्ष -  कृष्ण
👉तिथि - अष्टमी (22:04 तक)
👉नक्षत्र - मूल (16:07 तक)
👉योग - वरीयान् (25;47 तक)
👉प्रथम करण - बालव (11:06तक)
👉द्वितीय करण - कौलव (22:05तक)
👉दिशाशूल -पश्चिम

🚩 गोचर ग्रहा: 
सूर्य   - मीन 
चंद्र    - धनु 
मंगल - मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध   - मीन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु   - कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र  - मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि  - मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु   - वृष
केतु   - वृश्चिक

🚩शुभ मुहूर्त 
अभिजित मुहूर्त - 11:58-12:47PM
अमृत काल - 10:05-11:36AM
विजय मुहूर्त - 14:26-15:15PM
गोधूलि मुहूर्त - 18:19-18:43PM

🚩 अशुभ काल
राहू - 11:02 AM – 12:33 PM
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:05 PM
कुलिक - 8:00 AM – 9:31 AM
दुर्मुहूर्त - 08:55 AM – 09:43 AM, 12:57 PM – 01:45 PM

🚩दिन का चौघड़िया-
चर 06:29 AM 08:00 AM
लाभ 08:00 AM 09:31 AM
अमृत (वार वेला) 09:31 AM 11:02 AM
काल (काल वेला) 11:02 AM 12:32 PM
शुभ 12:32 PM 14:03 PM
रोग 14:03 PM 15:34 PM
उद्बेग 15:34 PM 17:05 PM
चर 17:05 PM 18:35 PM

🚩रात्रि का चौघड़िया-
रोग 18:35 PM 20:05 PM
काल 20:05 PM 21:34 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:34 PM 23:03 PM
उद्बेग 23:03 PM 00:32 AM
शुभ 00:32 AM 02:01 AM
अमृत 02:01 AM 03:30 AM
चर 03:30 AM 04:59 AM
रोग 04:59 AM 06:28 AM

🚩🚩राशिफल

🌞मेष
आज का दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नही करेंगे कार्य व्यवसाय से मध्यान बाद आकस्मिक धन लाभ होगा आज प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान मध्यान तक कार्य पर केंद्रित रहेगा इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा फिर भी लाभ के स्त्रोत्र यथावत बने रहेंगे। खर्च भी कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन पड़ेगी आज ना ही करें। घर में शांति बनी रहेगी। महिला मित्रो से गलत फहमी होगी।

🌞वृष
आज का दिन उतारचढ़ाव वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे पहले सेहत बाधा डालेगी बाद में आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक उलझनों के चलते बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्क रहें असंयमित दिनचार्य के कारण कमजोरी एवं मासपेशी संबंधित तकलीफ हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन केवल संभावनाओ पर आधारित रहेगा। धन लाभ की आशाये जागेगी लेकिन अंत समय पर ढीली पड़ जाएगी खर्च आज संचित कोष से ही करना पड़ेगा। परिजन किसी वादे के अंत समय पर टालने से क्रोधित रहेंगे। संध्या बाद मानसिक रूप से विचिलत रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों के व्यवहार आज अनअपेक्षित ही रहेगा।

🌞मिथुन
आज का दिन लाभप्रद रहेगा लेकिन आज आपको भ्रम में डालने वाली परिस्थितियों से बुद्धि विवेक द्वारा स्वयं ही विजय पानी होगी। काम-धंधा आरम्भ में आशा से कम रहेगा अव्यवस्था भी रहेगी मध्यान बाद अचानक तेजी आने से संभलने का अवसर नही मिलेगा फिर भी संध्या तक आशानुकूल धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में सरकारी विरोधी कार्य से बचे सरकार संबंधित कार्यो में भी आज प्रयास करने पर गति आएगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा। घर में शांति रहेगी।

🌞कर्क
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। आज प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद अचानक ही मेहनत फलीभूत होगी धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी। 

🌞सिंह
आज के दिन आप अपनी बुद्धि बल से ही सफलता पा सकते है। लेकिन आपकी मानसिकता बैठे बिठाये लाभ पाने की रहेगी इस वजह से मेहनत वाले कार्यो की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी किसी की बात को धैर्य से सुनने की जगह तुरंत प्रतिउत्तर देने से माहौल खराब होगा। नौकरी या व्यवसाय दोनो जगह श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। सरकारी अथवा व्यवसाय संबंधित कागजी कार्यवाही के लिये भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। परिश्रम का उचित फल मुश्किल से ही मिलेगा।

🌞कन्या
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की संभावना है यहां गलती आपकी ही रहेगी लेकिन ना मानने के कारण विवाद बढेगा। कार्य क्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारे पर सहकर्मियों से भी मतभेद होगा बाद में इसका पश्चाताप भी करेंगे लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी की खुशामद के बाद ही सम्भव है। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है। सेहत में भी गिरावट अनुभव करेंगे। संताने जिद पर अड़ेंगी।

🌞तुला
आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आप किसी अन्य की बातों में आकर हाथ आये लाभ से वंचित भी रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें सफलता की संभावनाए बढ़ेंगी। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय में आज निवेश से बचें। नौकरी वाले लोगो को कम मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे जिससे सफलता की संभावना भी शत प्रतिशत रहेगी। विरोधी आपके आगे विफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

🌞वृश्चिक
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। काम काज को लेकर दिन के आरंभ से मन मे कोई गुप्त चिंता रहेगी जिसका निराकरण मध्यान बाद ही सम्भव होगा। व्यवसायी वर्ग आज प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे निवेश करने में झिझकेंगे लेकिन आज निवेश करने का फल दुगुना होकर आने वाले समय मे अवश्य ही मिलेगा। शारीरिक रूप से आज चुस्त अनुभव करेंगे अपने कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति भी गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण करके ही आज दम लेंगे। मध्यान बाद धन लाभ होने से मन इच्छित कार्य पूर्ण करेंगे। खरीददारी करने का मन बनेगा। सहकर्मियों के भरोसे ना रहें। गृहस्थ में थोड़ी गरमा-गरमी रहने पर भी हालात सामान्य ही रहेंगे।

🌞धनु
आज प्रातःकाल से ही मन पर चंचलता हावी रहेगी लेकिन आज बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने पर कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय के लिए आज अनुकूल परिस्थितियां बनेगी जिससे लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मित्र परिचितों से संबंधो में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा। 

🌞मकर
आज के दिन आपको पहले जैसी सुविधा नही मिलेगी प्रत्येक कार्य मे विघ्न बाधाए आएंगी पूर्व में बनाई योजनाए आज किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूंक से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यो के प्रति उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। परिचित आवश्यकता पड़ने पर टालमटोल करेंगे। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद हो सकता है। वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आज किसी अन्य के काम हाथ मे ना लें।

🌞कुंभ
आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी। 

🌞मीन
आज के दिन आप अपनी महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती होने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी  प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ के प्रबल योग है परंतु जल्दबाजी में गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। सुखोपभोग के खर्च लगे रहेंगे।

                  🍁।।शुभम् भवतु।।🍁




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know