Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

10/05/2021

काजू-बादाम, जानें चौंकाने वाले फायदे

   
                           
   

काजू-बादामजानें चौंकाने वाले फायदे


ड्राई फ्रूट्स वजन कम करने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं। बादाम का रोज़ाना सेवन करने से दिल की बीमारी पर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।





ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य के साथ ये हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए भी तैयार करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ड्राई फ्रूट्स का एक सबसे मुख्य फायदा होता है कि इसका लगातार सेवन करने से वजन भी नियंत्रित होती है। लेकिन इसका लगातार सेवन करना बहुत जरूरी होती है। क्योंकि इसमें बहुत कम फैट, कार्बोहाइड्रेट, शुगर और अन्य प्रोटीन की अच्छी-खासी मात्रा होती है।


बादाम: ड्राई फ्रूट्स में बादाम सबसे कॉमन माना जाता है और इसका सेवन भी बहुत ज्यादा लोग करते हैं। बादाम में विटामिन-ई, जरूरी ऑयल और एंटी ऑक्साइड होता है जो बच्चों और एडल्ट दोनों के लिए फायदेमंद होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको पानी में भिगोकर बादाम का सेवन रोज़ाना करना चाहिए। बादाम आपको दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है। दूसरा इससे वजन नियंत्रित रखने में भी काफी मदद मिलती है। तीसरा इससे स्किन और हेयर स्वस्थ रहते हैं। चौथा इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल की जाती है।


काजू: स्वाद के कारण भारत में काजू को बहुत पसंद किया जाता है। ये आपके शरीर को विटामिन-ई, विटामिन बी6, प्रोटीन प्रोवाइड करवाता है। काजू के फायदे भी इसके स्वाद कुछ कम नहीं हैं। काजू भी वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। दूसरा ये कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित करता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है।


खजूर: खजूर भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। ये मुख्यत: दो प्रकार की होती हैं- गीली और सूखी। सूखी खजूर में फाइबर होता है जो आपके शरीर में काफी लंबे समय तक बना रहता है। आयरन रहित इस फ्रूट में हेल्दी शरीर के लिए कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। फायदे की बात करें तो ये वजन कम करने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने, एनर्जी बढ़ाने में भी काफी असर साबित होता है।


किशमिश: किशमिश कब्ज से राहत पाने के लिए रामबाण से कम नहीं है। साथ ही इसे वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आयरन और खून की कमी पाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know