Benefits Of Giloy : गिलोय के फायदे,
Benefits Of Giloy: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों और महंगी डाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि इसे बढ़ाने का सस्ता और नेचुरल उपाय भी है। गिलोय की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।
Benefits Of Giloy: गिलोय की पत्तियां पान के पत्ते की तरह होती हैं। इसकी पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा करता है।
कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से लोगों ने अधिक से अधिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसे इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक दवाओं में गिलोय का बड़े पैमाने में इस्तेमाल किया जाता है। गिलोय सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
गिलोय के फायदे
* वजन कम करने के लिए गिलोय का जूस फायदेमंद होता है। मोटापा दूर करने के लिए गिलोय के फायदे अनेक है, क्योंकि इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
* डायबिटीज के रोगी को ब्लड शुगर कम करने के लिए गिलोय खाना फायदेमंद होता है।
* पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए गिलोय खाना फायदेमंद होता है। कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है।
* गिलोय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, ब्लड को शुद्ध करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है। यह लिवर की बीमारी वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
* गिलोय डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया जैसी जानलेवा बुखार के लक्षणों को काम करता है।
* गिलोय के तने को चबाना इसका सेवन करने का एक बेहतर तरीका है। यह तरीका अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
* गिलोय के तने को एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक पानी जलकर आधा न हो जाए। इसके बाद पानी को छान लें और नियमित इसका सेवन करें। यह रक्त को शुद्ध करता है, विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालता है और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है।
* गिलोय में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी अर्थराइटिक गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं।
* गिलोय द्वारा खून को साफ करके, बैक्टीरिया को मारकर, हेल्दी कोशिकाओं को मेंटेन करके, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
* सांस लेने से जुड़ी समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम, टॉन्सिल, कफ आदि गिलोय के सेवन से आसानी से ठीक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गिलोय में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण सांस की समस्याओं को कंट्रोल करने और दूर करने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know