Happy World Coconut Day: नारियल से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में
Happy World Coconut Day: नारियल से होने वाले फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। नारियल का इस्तेमाल बालों,स्किन और सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं नारियल को कई प्रकार से इस्तेमाल भी करा जाता है पूजा-पाठ, खाने के स्वाद को बढ़ाने में, नारियल पानी के रूप मे आदि तरीकों से हम इसका उपयोग करते हैं।
इसलिए आज हम आपको नारियल से जुड़े कुछ खास फायदों के बारे में बताएंगे।
1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है नारियल का सेवन
नारियल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। और इसके साथ ही नारियल में कार्ब्स की मात्रा बेहद कम होती है। जिसकी वजह से नारियल का सेवन शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। नारियल का सेवन इंसुलिन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
2.नारियल कब्ज की समस्या को दूर करता है
नारियल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर के सेवन से पेट की बीमारियां दूर होती हैं। इसलिए अपने डाइट में कच्चे नारियल को जरूर शामिल करें। ताकि आपके पेट की बीमारी दूर रहे।
3.नारियल एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर
नारियल में एक फेलोनिक कंपाउंड नामक तत्त्व पाया जाता है जो कि हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचा कर सुरक्षित रखता है। साथ ही साथ ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ने देते हैं।
4.आंखों और बालों के लिए अच्छा होता है नारियल
नारियल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पायी जाती है इसलिए ये बालों के ग्रोथ और आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छी होती है।
5.हार्ट की सेहत के लिए होता है फायदेमंद
यदि आप नारियल का यूज़ करते हैं तो इससे बेली फैट को घटाने में मदद मिलती है इसके साथ ही हार्ट में होने वाली समस्याएं और डायबिटीज का खतरा भी बेहद कम हो जाता है।
6.इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए कर सकते हैं कच्चे नारियल का सेवन
इम्युनिटी का स्ट्रांग रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि यदि इम्युनिटी कमजोर रहेगी तो ऐसे में बार-बार बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। अपने इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए रोजाना कच्चे नारियल का सेवन अच्छा माना जाता है। और कच्चा नारियल उनके लिए भी बेहतर साबित होता है जिनको गले या ब्रोकइटिस जैसी समस्या होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know