Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

9/29/2021

दुख दर्द केवल तब तक रहते हैं जब तक हम इसे पकड़े रहते हैं ( बोध कथा )

   
                           
   

दुख दर्द केवल तब तक रहते हैं जब तक हम इसे पकड़े रहते हैं बोध कथा )



एक कौआ मांस का बड़ा सा टुकड़ा लिए उड़ा जा रहा था...... 

तभी बाजों के झुंड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया......

कौआ बहुत डर गया और उनसे बचने के लिए और ऊंचा उड़ने लगा लेकिन बेचारा कौआ उन ताकतवर बाजों से पीछा नहीं छुड़ा पाया..

तभी एक गरुड़ ने कौए की ये दुर्दशा देखी तो करीब आकर उसने पूछा:-

क्या हुआ,मित्र,तुम बहुत परेशान लग रहे हो.... ❓😎

कौआ रोते हुए बोला:- ये बाजों का पूरा झुंड मुझे मारने के लिए मेरे पीछे पड़ा है..... 😭

गरुड़ हँसते हुए बोला:-

वे तुम्हें मारने के लिए नहीं बल्कि मांस के उस टुकड़े के पीछे हैं जिसे तुम अपनी चोंच में कसकर पकड़े हुए हो.....

इसे छोड़ दो और देखो फिर क्या होता है..... 😀

*कौए ने गरुड़ की सलाह मानकर मांस का टुकड़ा अपनी चोंच से गिरा दिया......😀*

*बाजों का पूरा झुंड फौरन गिरते हुए मांस के टुकड़े के पीछे लग गया..... 😀*

*कौए ने राहत की सांस ली....*

*फिर गरुड़ ने उसे समझाया:- दुख दर्द केवल तब तक रहते हैं जब तक हम इसे पकड़े रहते हैं.....*

*कारण जानकर उस चीज़ से, उस रिश्ते से अपना मोह छोड़ देने से हमारे सारे दुख, हमारी सारी पीड़ा फौरन समाप्त हो जाती है.....*

*कौआ नतमस्तक हो बोला:-आपकी बुद्धिमानी भरी सलाह के लिए धन्यवाद.....* 

*हम रिश्तों को या कीमती चीज़ों को अपना समझते हैं और हमेशा इनका बोझा ढोते रहते हैं.....*

*_संतजन समझाते हैं हम तो ख़ाली हाथ दुनिया में आए थे और यहां से जाते समय भी बिल्कुल ख़ाली ही जाएंगे......._*


*🌹।।श्री लक्ष्मीनारायण शरणंम।।🌹*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know