एक दिन में कितने बादाम खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद
बादाम एक ऐसा ड्राय फ्रूट है जो सेहमंद खजाने से भरपूर होता है। इसके रोजाना नियमित सेवन से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। जिससे आपको वजन घटाना आसान हो जाता है। बादाम प्रोटीन, फाइबर, फैट, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैग्नीज, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि इसको कच्चा खाना बेहतर है या भिगोकर खाना, तो आइए आज हम आपको बादाम से जुड़े कुछ मिथको के बारे में बताने जा रहे हैं-
मिथ- बादाम कोलेस्ट्रोल होता है में अधिक
सच्चाई- बादाम में वास्तव में शून्य कोलेस्ट्रोल होता है। किसी भी प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट में थोड़ा सा भी कोलेस्ट्रोल नहीं पाया जाता है। कई लोग डायबिटीज या दिल के मरीजों के लिए बादाम को अच्छा नहीं मानते हैं। इसके अलावा इसमें जीरो कोलेस्ट्रोल होने से ये दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मिथ- बादाम का नेचर 'गर्म' होता है
सच्चाई- बहुत से लोगों का मानना है कि एक दिन में 4-5 बादाम से अधिक नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनकी तासीर गरम होती है। लेककिन अगर आप 22-23 बादाम खाते हैं तो ये आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। साथ ही डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा है।
मिथ- बादाम को खाने से पहले छील लें
सच्चाई- अधिकतर लोग बादाम को रात भर भिगोकर रखते हैं और खाने से पहले इसको छीलकर खाते हैं। बादाम को भिगोना लाभकारी है क्योंकि ये सूक्ष्म पोषक गुणों के अवशोषण में सहायता करता है मगर आपको इसे छीलने से बचना चाहिए। अगर आप इसको छीलकर खाते हैं तो इससे इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा कम हो जाती है इसलिए आपको इसे छीलकर नहीं खाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know