जाने क्या है ग्रीन टी पीने का सही तरीका
ग्रीन टी:वजन कम करने के लिए वरदान, लेकिन एक भूल से हो सकते हैं कई नुकसान
आज कल हर कोई सुंदर और फिट दिखना चाहता है, लेकिन इस भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं बचता।अगर बात फिटनेस और स्वास्थ्य की करें तो ग्रीन टी के बेनिफिट्स को नकारा नहीं जा सकता। इसके कई फायदे हैं, तो वहीं इसका सही सेवन न करने से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
कैंसर से बचाती है ग्रीन टी
हाल ही में सामने आए कई शोध और अध्ययनों के नतीजों में सामने आया है कि ग्रीन टी कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर है। ग्रीन टी मुंह के कैंसर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। कैंसर के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत जरूरी है।
ग्रीन टी हुआ रुटीन में शामिल
ग्रीन टी ने आज ज्यादातर लोगों की दिनचर्या में अपनी जगह बना ली है। इसके अनोखे फायदों को देखने के बाद अब लोग दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पी रहे हैं, लेकिन ग्रीन टी पीने के सही समय की जानकारी नहीं होने से इससे लोगों को काफी नुकसान भी हो रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका....
ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका
* दिन में सिर्फ 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। ग्रीन टी पीने का फायदा हमें तभी मिलता है, जब हम इसे सही समय और सही मात्रा में पीते हैं।
* दुनियाभर में किए गए रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी के कई फायदे हैं, लेकिन इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए दिन में सिर्फ 2 से 3 कप ग्रीन टी ही पिएं।
* खाना खाने से आधा घंटा पहले या भोजन के 2 घंटे बाद ग्रीन टी पीना सही माना जाता है। ग्रीन टी में कभी भी चीनी या दूध नहीं मिलाएं। इसे शहद के साथ पिएं।
खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी न पिएं
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और शहद के विटामिन न्यूरॉन्स को फिर से बनाते हैं। ये मिलकर शरीर में मौजूद फैट को बर्न करते हैं। शहद कैलोरी को कम करने में मदद करता है और ग्रीन टी पाचन दर को बढ़ाती है। खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी न पिएं।
ग्रीन टी पीने के फायदे
आज के समय में वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए ग्रीन टी (Green Tea) सबसे बेहतर ड्रिंक माना जा रहा है।
ग्रीन टी के कई फायदे हैं। यह पेट पर जमा चर्बी को कम करता है, त्वचा को चमक देता है और पाचन में सुधार करता है। फिर भी बिना सोचे समझे इसे पीना अच्छा नहीं है।
ग्रीन टी के फायदे...
* वजन घटाने के लिए
* ग्लोइंग स्किन के लिए
* मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए
* कैंसर होने की संभावना को कम करने में मदद
* मुंह के संक्रमण से बचाव
* डायबिटीज से बचाए ग्रीन टी
* कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद
* बूस्ट करे इम्यून सिस्टम
* ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
* ग्रीन टी पीने से तनाव की समस्या कम
* अर्थराइटिस का इलाज भी करती है ग्रीन टी
ग्रीन टी से डायजेशन बढ़ता है
ग्रीन टी में कैफीन और टैनिन होते हैं, जो गैस्ट्रिक जूस को पतला करते हैं और पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिक तत्व बाहर निकल जाते हैं और पाचन अच्छा होता है।
सही समय पर ग्रीन टी न पीने के नुकसान
* पेट की खराबी
* उल्टी
* यूरीन ज्यादा आना
* नींद कम आना
* गैस्ट्रिक दर्द
* पेट दर्द
क्या कहती हैं डायटीशियन
ऋतु गिरी, सीनियर डायटीशियन
सीनियर डायटीशियन ऋतु गिरी का कहना है कि ग्रीन-टी में सबसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट EGCg मौजूद होते हैं। ग्रीन टी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। यह खून को पतला बनाए रखती है जिससे खून का थक्का नहीं बन पाता। ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक आशंका बहुत कम रहती है।
हम अपने पाठक से आशा करते हैं कि ग्रीन टी पीने का सही तरीका और ग्रीन टी पीने का सही समय जानकर आप इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे। अगर ग्रीन टी पर ये आर्टिकल आपको लाभदायक लगा तो इसे अपने दोस्तों को साथ शेर करे धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know