एक सच्ची घटना है कुछ वर्ष पहले शायद आपने भी न्यूज में पढ़ी हो तो...
एक नामी घराने में इनकम टैक्स का छापा पड़ा था
(पेपर में नाम नही बताया गया था)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके पूरे घर की तलाशी शुरु की...
फिर अंत मे एक कमरा बचा था तलाशी का वो कमरा उनकी माताजी का था !
उनके कमरे की तलाशी शुरू हुई , वहां एक संदूक था.. माता जी ने उसकी तलाशी नही दी और माताजी हठ करके बैठ गई इसकी तलाशी नही लेने दूंगी। उनको इनकम टैक्स ऑफिसर्स ने खूब समझाया तो वो मान गई, लेकिन उनकी शर्त थी ये संदूक आपका बड़ा अधिकारी ही खोले और वो भी सिर्फ अकेले में।
अधिकारी आये , वो अकेले ही संदूक के पास गए और उन्होंने संदूक खोला तो आश्चर्य चकित रह गए....उसमे 2 रोटियां रखी थी....!
अफसर ने अकेले में माताजी से पूछा तो उन्होंने बताया मुझे 2 रोटी सुबह और 2 रोटी शाम को दी जाती है...फिर दिन में भूख लग जाए इसलिए बचा कर रखती हूं ...!
उसके बाद अफसर की मनोदशा बदल गई...उन्होंने अपने पैसों से राजस्थान में एक अनाथ आश्रम खोला ...और आज भी बुजुर्गों की सेवा करते है❗

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know