Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

6/14/2021

इन 6 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दही, वरना होगा सेहत को नुकसान

   
                           
   

इन चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दहीवरना होगा सेहत को नुकसान





 

1. दूध- दूध और दही दोनों ही शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। लेकिन दोनों का सेवन एक साथ करने से गैस, एसिडिटी और उल्टी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

 

2. प्याज- दही के साथ कभी भी प्याज का सेवन नहीं करें। इससे आपको दाद, खुजली, त्वचा और पेट से संबंधित अन्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म होती है।

 

3. आम- फलों का राजा आम। इन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। शोध के अनुसार इन दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन होने की संभावना अधिक होती है। 

 

4. उड़द दाल- दही के साथ आप उड़द की दाल नहीं खा सकते हैं। अन्य दाल का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। 

 

5. घी के पराठे- दही के साथ आप घी के पराठे बड़े चाव से खाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ तला-गला खाने से पाचन क्रिया कमजोर होती है और थकान भी महसूस होती है। इसलिए कभी भी दही के साथ घी और तेल के पराठे का सेवन नहीं करें।  

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know