चटपटी मसालेदार भेल (recipe in Hindi)
आज हम आपको सिखाने जा रहे है चटपटी मसालेदार भेल इसे
बनाना बहुत ही आसान है तो चलिये सीखते है मसालेदार भेल
समय - 10 - 15 मिनिट
सामग्री
10 लोग
* 100 ग्राम परमल
* 1 बड़ा चम्मच तेल
* 50 ग्राम मूंगफली
* 3-4 टमाटर
* 4-5 प्याज
* 3-4 हरी मिर्च
* 100 ग्राम नमकीन
* 14-15 चिप्स
* 1 छोटी कटोरी मीठी चटनी
* 1/4 चम्मच हल्दी
* 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
* सादा नमक स्वादानूसार
* 1/2 चम्मच जीरावन
तरीका
(1) सबसे पहले आप हरी मिर्च, टमाटर, प्याज काँट ले ।
(2) फिर आप एक कड़ाई मे तेल चढ़ाये उसे गरम होने दे फिर उसमे आप चिप्स, मूंगफली तल ले ।
(3) अब आप हल्के गरम तेल मे हल्दी ओर परमल डाले उसे अछ्छे से मिला ले ।
(4) फिर आप उसमे नमकीन, प्याज, मूंगफली, हरी मिर्च, टमाटर, चिप्स, नमक स्वादानूसार, लाल मिर्च पाउडर, जीरावन ओर मीठी चटनी डाल दे ।
(5) अब आप उसे अछ्छे से मिला ले आपकी चटपटी मसालेदार भेल तैयार है ।
अगर आपके मन में इस रेसिपी को लेकर कोई सवाल है
तो आप हमें कोमेंट कर सकते है ओर आपको ये रेसिपी
पसंद आइ हो तो इसे शेर ज़रूर करे ओर हमें फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know