Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

4/06/2021

बनारसी भरवाँ दम आलू (Hindi recipe)

   
                           
   

बनारसी भरवाँ दम आलू (Hindi recipe)



बनारसी दम आलू भरवाँ आलू की एक ग्रेवी वाली रेसिपी है। इस विधि मै लहसुन और प्याज़ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर , काजू, मगज और काफ़ी सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। पहले आलू को भर के तैयार किया जाता है , उसके बाद ग्रेवी मै डाला जाता है। इस सब्ज़ी को पूरी , पराठा,रोटी या चावल के साथ खाया जाता है।


                                1 घंटा


    सामग्री


4/6 लोग



* आलू को भरने की सामग्री—— 

* 150 ग्राम पनीर 

* 100 ग्राम मावा 

* २ चम्मच टुकड़े किए हुए काजू 

* २ चम्मच मगज 

* १/२ चम्मच काली मिर्च 

* २ चम्मच कटी हुई किशमिश 

* १ चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च 

* १ चम्मच कटा हरा धनिया 

* १/२ चम्मच कटा अदरक 

* १/८ चम्मच नमक 

* १/४ चम्मच इलायची पाउडर 

* ८-१० मध्यम आकार के आलू 

* ग्रेवी की सामग्री— 

* ३ बड़े चम्मच काजू की पेस्ट 

* २ चम्मच मगज़ की पेस्ट 

* २ कप टमाटर की प्युरी 

* २ चम्मच टंगा हुया दही 

* १ चम्मच पिसा हुया अदरक 

* १/२ चम्मच हल्दी 

* १ चम्मच पिसा धनिया 

* १/२ चम्मच पिसी लालमिर्च 

* १/२ चम्मच गरम मसाला 

* ४ बड़े चम्मच फ़्रेशक्रीम 

* १/२ चम्मच जीरा 

* तेल या घी २-३ बड़ा चम्मच 

* २-३ चम्मच घी आलू को शैलो फ़्राई करने के लिए


तरीका


(1)  आलू को ५०% तक उबाल कर छील लेंगे,ऊपर और नीचे से थोड़ा काट कर स्कूपर की सहायता से बीच से ख़ाली कर लेंगे, दोनो तरफ़ से ही ख़ाली कर लेंगे जैसे कि आलू से आर पार देखा जा सके।


(2)  भरने की सारी सामग्री को— पनीर, मावा, काजू के टुकड़े,मगज, किशमिश,कुटी कालीमिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च,कटी आदरक, इलायची पाउडर और नमक को एक साथ मिला लेंगे।


(3)  इस सारी सामग्री को एकसार करके थोड़ा थोड़ा सभी तैयार किए आलू में भर देंगे।


(4)  एक पान २-३ चम्मच घी गरम करेंगे, सभी आलू को सभी तरफ़ से उलट पलट कर सुनहरा होने तक सेंक लेंगे।


(5)  एक और कड़ाई मै २-४ चम्मच घी गरम करेंगे, उसमें जीरा डाल देंगे । 

उसके बाद टमाटर की प्युरी डाल कर अच्छी तरह से पकाएँगे।


(6)  टमाटर पकने के बाद हल्दी, धनिया,मिर्च और नमक डाल कर घी छोड़ने तक पकाएँगे।


(7)  बनाया हुया काजू, मगज का पेस्ट डाल कर २-३ मिनट तक और भुनेंगे।


(8)  टंगा हुयादही डाल कर मिला देंगे ३-४ मिनट पकाएँगे,फ़्रेश क्रीम डालकर मिलाएँगे ग्रेवी के हिसाब से १-२ कप पानी मिला कर धीमी आँच पर ५ मिनट और पकाएँगे।


(9)  तैयार किए आलू डाल कर ढक कर रख देंगे आँच को ह बंद कर देंगे, फ़्रेश क्रीम और हरा धनिया से सजा कर परोसेंगे।


       💥💥💥💥💥💥💥💥💥


अगर आपको ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे

ओर कोई भी सवाल हो तो आप हमें कोमेंट कर सकते है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know