मावा अनरसा( hindi recipe )
यह बिहार का मुख्य मीठा व्यंजन है। जो चावल के आटे गुड और तिल से बनाया जाता है। मैंने आज मावा अनरसा बनाया है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
⏱ 40 मिनट
सामग्री
6से7 लोग
* 500 ग्राम चावल का आटा
* 300 ग्राम गुड़
* 2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल
* तलने के लिए तेल
* 200 ग्राम खोया (मावा)
तरीका
(1) चावल को धोकर साफ पानी में रात बार डाल कर रख दें सवेरे उसे छान कर सूती कपड़ा में पंखा के नीचे सूखने रख दें
(2) फिर चावल को मिक्सर जार में पीस ले अब गैस पर पैन रखे उसमें गुड़ को डाल दें गुड़ की जब एक तार की चाशनी हो जाए तो उसमें चावल डालकर लगातार चलाते रहे
(3) चावल के आटे को गुड में गुड पका लें और उसे पूरा सुखा दें ठंडा होने पर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और इसमें मावा भर कर इसमें तिल लगाकर फ्राई कर ले
(4) अनरसा निकाल कर थोड़ा ठंडा होने पर यह खाने के लिए तैयार है इसे आप 15 से20 दिन तक रख कर खा सकते हैं
आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इस पोस्ट को
शेर करे ओर हमें फोलो करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know