पालक पूरी (Hindi recipe)
Palak Puri Recipe: पालक पूरी खाने में बहुत टेस्टी (Tasty) होती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. पालक पूरी को आप आलू या पनीर की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं.
प्रेप टाइम - 15 min
कुकिंग टाइम -20 min
सर्विंग - 2 लॉग
कैलोरीज - 307
पालक पूरी बनाने के लिए सामग्री
2 कप गेंहू का आटा
पानी
2 टी स्पून घी
स्वादानुसार नमक
डीप फ्राई करने के लिए तेल
पिसा हुआ पालक
पालक पूरी बनाने की वि धि
सबसे पहले पिसे हुए पालक को आटे में मिला लें (पानी डालने से पहले). आटे में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें नमक डालकर पानी के साथ गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को ढक कर 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दें. इसके बाद गूंथे हुए आंटे से पूरियां बेलें. तेल गर्म कर लें और एक छोटी सी पूरी उसमें डालकर देखें अगर वह एक बार में फूलकर उपर आ जाती है तो आप अन्य पूरियां तल लें. यह एक बार में ऊपर आ जाएंगी. करछी से इसे बीच में से दबाएं, ताकि वह फूली हुई निकलें. दोनों तरफ से हल्की ब्राउन होने दें. एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए इन्हें ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर रखें. इसके बाद इसे सर्विंग डिश में सर्व करें.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर कोई सवाल आप के मन में हो तो मुझे कोमेंट करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know