Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

4/08/2021

इस साल की हनुमान जयंती पूजन की तिथि मुहूर्त और विधि

   
                           
   

इस साल की हनुमान जयंती पूजन की तिथि मुहूर्त और विधि


*प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमानको कलयुग का देवता माना गया हैं और शिव का 11वां अवतार भी कहा जाता हैं। भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले और संकटमोचक देवता हैं जो भक्त सच्चे मन और भाव से बजरंगबली की पूजा करते हैं भगवान हमेशा उनके जीवन में आने वाली बाधाएं और संकट को दूर करते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को रामायण, रामचरित मानस का अखंड पाठ, सुंदरकाण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक आदि का पाठ करना चाहिए तो आज हम आपको हनुमान जयंती पूजन की तिथि मुहूर्त और विधि बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।*



पंचांग के मुताबिक हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती हैं इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि के अलावा कई जगहों पर हनुमान जयंती कार्तिक मास में कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं।


शास्त्र अनुसार हनुमान जी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं इन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त हैं प्रभु राम भक्त हनुमान सूर्यपुत्र और शिव के अंशावतार हैं जो भी इनकी रोजाना पूजा आराधना करता हैं उनको जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शांति की प्राप्ति होती हैं जिन लोगों की कुंडली में शनि जैस ग्रह अशुभ प्रभाव डालते हैं विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं तो शनिदेव से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं इनकी पूजा करने से नकारात्मक शक्ति, भूत प्रेत बाधा, मरण आदि से पूर्णत मुक्ति प्राप्त होती हैं।


जानिए पूजन ​मुहूर्त—

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ— 26 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से

पूर्णिमा तिथि का समापन— 27 अप्रैल 2021 की रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर


जय श्री राम 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know