Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/25/2021

बैगन का भरता in Hindi recipe

   
                           
   

बैगन का भरता  in Hindi recipe





बैगन का भरता बहुत अच्छा बनता है और आज हम बैगन को भून के नहीं उबालकर के बनाएंगे सभी लोग वैसे तो बैगन को भून के बनाते हैं लेकिन हम उबाल के बनाएंगे और वही स्वाद वही मसाले वैसा ही सब कुछ रहेगा।


सामग्री


चार बैगन

* 1 किलो बैगन गोल वाला 

* 3 टमाटर बड़े साइज के 

* 2 प्याज बड़े साइज के 

* 10-12 कली लहसुन की 

* 1 इंच अदरक का टुकड़ा 

* 3 चम्मच तेल 

* चुटकी भर हींग 

* 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 

* 1 चम्मच धनिया पाउडर 

* 1/2 चम्मच मिर्ची पाउडर 

* 1/2 चम्मच गरम मसाला 

* नमक स्वाद अनुसार 

* 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर


तरीका


 (1)  सबसे पहले बैगन को अच्छे से धो लेंगे उसके बाद उनको छील लेंगे छीलने के बाद इनके पीस काट लेंगे।




 (2)  काटने के बाद इसको प्रेशर कुकर में डालकर एक सिटी लगाकर पका लेंगे और फिर छलनी में डालकर निकाल लेंगे। इसके बाद एक कुकर गैस पर चढ़ाएंगे और तेल डालकर गर्म करेंगे जब गर्म हो जाएगा तब हम इसमें हींग हल्दी प्याज टमाटर और लहसुन डालकर भूनेगे




 (3)  इसी में हम बैगन डाल कर के अच्छे से चलाएंगे और नमक स्वाग अनुसार डाल देंगे और सारे मसाले भी डाल देंगे।




 (4)  अब हम 10 मिनट धीमी आंच में बैगन को भूनेगे और इसके बाद फ्लेम बंद कर देंगे अब हमारा बैंगन का भर्ता बनकर तैयार हो गया हैअब इसे सर्विंग बाउल में डालकर धनिया पत्ती से गार्निश करेंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know