फ्लावर नमकीन गुजिया (Hindi recipe)
होली का त्यौहार रंगों का त्योहार होता है। साथ ही बहुत सारे पकवानों का भी त्यौहार होता है। होली पर हम बहुत सारे पकवान बनाते हैं। इस बार हमने कुछ अलग बनाने का सोचा और बना दिया नमकीन गुजिया।
सामग्री
* 2 बड़े कटोरी मैदा
* 1 छोटा कटोरी रिफाइंड ऑयल (मोयन के लिए)
* 1 बड़ा कटोरी दालमोठ
* 1/2 छोटी चम्मच सौंफ का पाउडर
* 8 ...10 किसमिस बारीक टुकड़ों में कटा
* 2 बड़े चम्मच अचार का तेल
* 1/2 चम्मच अजवाइन
* स्वाद अनुसार नमक
* तलने के लिए रिफाइंड ऑयल
* चुटकी भर ग्रीन और रेड फूड कलर
तरीका
(1) सबसे पहले मैदे में अजवाइन,स्वाद अनुसार नमक और मोयन डालकर अच्छे से मिला ले। फिर गुनगुने पानी से सख़्त आटा गूंथ लें ।आटे की दो छोटी-छोटी लोई निकाल लें। उसमें ग्रीन और रेड फूड कलर अच्छी तरह मिला लें ।आटे को ढककर 10 मिनट रख दें।
(2) अब मिक्सी में दालमोट को दरदरा पीस लें उसमें आधा चम्मच सौंफ का पाउडर और बारीक टुकड़ों में कटा किशमिश और अचार का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें । इसमें हमें और कोई भी मसाला नहीं डालना है। क्योंकि यह दालमोठ बहुत ही चटपटा होता है और उसके चटपटे पन मैं थोड़ा सा मिठास के लिए हमने किशमिश डाला है।
(3) अब मैदे की लोई बना ले और बड़ा सा रोटी बेल लें।किसी कटोरी या गिलास की सहायता से गोल-गोल काट ले ।एक पूरी के किनारों पर अच्छी तरह पानी लगा लें। बीच में तैयार मसाला भर ले ।उसके ऊपर दूसरी पूरी को रखकर अच्छी तरह चिपका लें।
(4) यहां पर मैंने पूरी को चिपकाने के बाद गुजिया की तरह डिजाइन दिया है ।अब रेड वाले आटे की भी रोटी बेल लें। उसे भी कटोरी या गिलास की सहायता से छोटा सर्कल काट ले ।और चित्र के अनुसार डिजाइन बना लें।
(5) तैयार गुजिया में पानी लगा ले। उसके ऊपर रेड वाला फ्लावर चिपका ले और साथ ही फिर से पानी लगा कर ग्रीन वाले आटे की लोई में से छोटा सा टुकड़ा तोड़कर बीच में चिपका ले । सारी गुजिया इसी तरह तैयार कर ले। कढ़ाई में तेल गरम कर सुनहरा होने तक धीमी आंच पर गुजिया को तलकर निकाल लें।
(6) तैयार है हमारा मजेदार फ्लावर नमकीन गुजिया । होली पर एक बार जरूर ट्राई करें। बहुत ही चटपटा लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know