Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/29/2021

तारक मेहता और जेठालाल में हुआ पंगा, सेट पर नहीं करते बात

   
                           
   

तारक मेहता और जेठालाल में हुआ पंगासेट पर नहीं करते बात




फेमस टेलीविजन सीरीज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते कई सालों से लोगों को हंसा रहा है. शो के फैंस इसके किरदारों से दिल से जुड़ चुके हैं. शो में जेठालाल और तारक मेहता की दोस्ती हर किसी को पसंद आती है, इन्हें देखकर जय और वीरू की दोस्ती याद आ जाती है. लेकिन अब एक हैरान करने वाली बात सामने आई है. खबर है कि असल जिंदगी में दोनों कलाकारों यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) के बीच बातचीत भी नहीं होती.  


आई दोस्ती में दरार


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जिसका हर किरदार अब लोगों को असली सा लगने लगा है. वहीं आजतक की एक खबर के अनुसार, तारक मेहता और जेठालाल की दोस्ती में असल जीवन में दरार आ चुकी है. दोनों के बीच लंबे  समय से बातचीत तक बंद है. दोनों से साथ में शूटिंग करते हुए भी बात करते नहीं दिखते. 


किसी बात को लेकर है नाराजगी


खबर की मानें तो ये दोस्ती सिर्फ शूटिंग करते वक्त ही देखने को मिलती है. असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे से बातचीत करना भी पसंद नहीं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) किसी बात को लेकर एक-दूसरे से नाराज हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह लड़ाई अब की नहीं काफी पुरानी हो चली है. लेकिन इसकी असली वजह किसी को पता नहीं है. वहीं सेट पर दोनों के बीच की दूरी साफ महसूस की जा सकती है.  


पहले भी हुए हैं विवाद


हालांकि यह पहली बार नहीं है जब शो की खातिर दो लोगों ने अपने बीच के विवाद को काम से दूर रखा हो. गुजरे समय में एक बार मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी को लेकर भी ऐसी ही खबर सामने आई थी. 


एनिमेटेड सीरीज भी होगी रिलीज 


बीते दिनों खबर आई थी कि इस शो को अब एनिमेटेड सीरीज (TMKOC Animated Version) में बदला जा रहा है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अप्रैल में चैनल 'सोनी सब' एनिमेटेड सीरीज दिखाएगा. इसमें लोकप्रिय किरदार जेठालाल, दया, बापूजी और टपू एंड कंपनी को वापस एक शानदार अवतार में दिखाया जाएगा.


गोकुलधाम सोसायटी की है कहानी 


यह शो गोकुलधाम नामक एक सोसायटी में रहने वाले कई परिवारों के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां सभी धर्मो एवं संप्रदाय के परिवार एक साथ रहते हैं और अपनी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को एक साथ मिलकर हंसी-हंसी में हल करते दिखाई देते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know