एक डॉक्टर साहब एक पार्टी में गए.. पढ़िए मज़ेदार जोक्स
एक महिला अपने बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई। पूरी
जांच करने के उपरांत डॉक्टर ने महिला को अलग कमरे में ले
जाकर बताया - तुम्हारे पति गंभीर अवसाद से ग्रसित हैं । यदि
तुमने मेरे निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह निश्चित ही मर
जायेंगे। रोज सुबह उन्हें पौष्टिक नाश्ता दो। हर समय खुश
दिखो। दोपहर और रात का भोजन स्वादिष्ट और सुपाच्य होना
चाहिये। अपनी समस्याओं की चर्चा उनके सामने कभी मत
करो। इससे उन्हें और ज्यादा तनाव होगा। कोई भी उन्हें सताये
या चिढ़ाये नहीं। यदि 6 महीने तक तुमने यह सब कर लिया
तो मैं समझता हूं तुम्हारे पति पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे। घर
जाते समय, पति ने पत्नी से पूछा,- डॉक्टर ने क्या कहा? यही
कि तुम बहुत जल्दी मरने वाले हो, पत्नी ने जवाब दिया।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
एक डॉक्टर साहब एक पार्टी में गए। अपने बीच शहर के एक
प्रतिष्ठित डॉक्टर को पाकर लोगों ने उन्हें घेर लिया। किसी को
जुकाम था तो किसी के पेट में गैस, इसीलिए सभी मुफ्त की
राय लेने के चक्कर में डॉक्टर के पास पहुंच गए।
शिष्टाचारवश डॉक्टर साहब किसी को मना नहीं कर पा रहे
थे। उसी पार्टी में शहर के एक नामी वकील भी आए हुए थे,
मौका मिलते ही डॉक्टर साहब वकील साहब के पास पहुंचे
और उन्हें एक ओर ले जाकर बोले, यार! मैं तो परेशान हो गया
हूं, सभी फ्री में इलाज कराने के चक्कर में हैं, तुम्हें भी ऐसे लोग
मिलते हैं क्या? वकील- बहुत मिलते हैं। डॉक्टर- तो फिर
उनसे कैसे निपटते हो? वकील- बिलकुल सीधा तरीका है, मैं
उन्हें सलाह देता हूं जैसा कि वो चाहते हैं, बाद में उनके घर
बिल भिजवा देता हूं। यह बात डॉक्टर साहब को कुछ जम गई,
अगले रोज उन्होंने भी पार्टी में मिले कुछ लोगों के नाम बिल
बनाए और उन्हें भिजवाने ही वाले थे कि तभी उनका नौकर
अन्दर आया और बोला, साहब, कोई आपसे मिलना चाहता
है। डॉक्टर- कौन है? नौकर- वकील साहब का चपरासी है,
कहता है कल रात पार्टी में आपने वकील साहब से जो राय ली
थी उसका बिल लाया है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब,
कृपया जल्दी आइये। मेरे पति का टेम्परेचर 120 है। डॉक्टर-
अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को
फोन कीजिये।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
जिमी एक मनोचिकित्सक के पास गया उसने कहा डॉक्टर मैं
बहुत मुसीबत में हूं मैं जब भी बिस्तर पर जाता हूं मुझे ऐसा
लगता है जैसे कोई बिस्तर के नीचे है मैं तो पागल ही हो जाता
हूं! मनोचिकित्सक ने कहा तुम एक साल तक अपने आप को
मेरे हवाले कर दो एक हफ्ते में तीन बार मेरे पास आया करो
और मैं तुम्हारे डर को दूर कर दूंगा! सर आपकी फीस कितनी
है? एक बार की 500 रुपये। क्चक्त्र> कोई बात नहीं मैं उस
पर ही सो जाऊंगा, जिमी ने कहा! 6 महीने बाद वही डॉक्टर
जिमी को एक गली में मिला मनोचिकित्सक ने पूछा, तुम
उसके बाद मुझसे मिलने क्यों नहीं आये? जिमी ने कहा, अरे
आपकी फीस एक बार की 500 रुपये थी, जब की बढ़ई ने
सिर्फ 50 रुपये ही मुझे ठीक कर दिया! ऐसा कैसे हुआ! उसने
पलंग की टांगे काट दी, अब उसके नीचे कोई कैसे रहेगा!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
एक डॉक्टर की रात को अचानक नींद खुली, उसने देखा की
उसका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लाकहो गया है! उसने अपनी
पत्नी से कहा मैं अभी पलम्बर को बुलाता हूं! पत्नी ने कहा तुम
पलम्बर को रात को तीन बजे मत बुलाओ! मैं तो बुलाऊंगा हम
भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये! उसने
पलम्बर को फोन किया उसने शिकायत की और पलम्बर को
रात को आने को कहा! डॉक्टर ने फिर से वही बात कही अगर
मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ
सकते? कोई 3:30 बजे पलम्बर आंखों को मसलता हुआ
पहुंचा डॉक्टर ने उसे ब्लाक टॉयलेट दिखाया! पलम्बर बाहर
गया वहां कुछ टैबलेट पड़ी थी उसने दो उठाई टॉयलेट में डाली
और डॉक्टर से कहा! अगर कोई फर्क नहीं पड़ा तो सुबह फिर
से मुझे कॉल करना!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अगर आपको हमारे जोक्स पसंद आए हो तो इसे लाईक
करे ओर हमें फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know