एक आदमी तेजी से डॉक्टर के केबिन में घुसा और बोला..पढ़िए मज़ेदार जोक्स
एक बार बंटू को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत
में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े
डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये। डॉक्टर- नाम?
बंटू - जी बंटू । डॉक्टर- पिता का नाम? बंटू - करनैल।
डॉक्टर- जन्म की तारीख? बंटू - 1 मार्च। डॉक्टर- शादीशुदा?
बंटू - जी नहीं, कार एक्सीडेंट।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
डॉक्टर (बेहोश मरीज को देखकर)- यह तो मर गया है। मरीज
(होश में आकर)- मैं तो जीवित हूं। मरीज की पत्नी (मरीज
पति से)- कुछ तो सोच समझकर बोला कीजिये। इतने बड़े
डॉक्टर हैं, झूठ बोलेंगे क्या?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
एक मनोचिकित्सक जब अपने क्लीनिक पहुंचा तो उसने वहां
दो मरीजों को पाया। एक छत से उल्टा लटका हुआ था जबकि
दूसरा ऐसा अभिनय कर रहा था कि जैसे वह कुल्हाड़ी से
लकडि़यां काट रहा हो। डॉक्टर ने अभिनय करने वाले से पूछा
- यह आदमी उल्टा क्यों लटका हुआ है ? उसने हंसते हुए
बताया - वह बेवकूफ समझता है कि वह बल्ब है। डॉक्टर
बोला- तुम उसे फौरन नीचे उतारो। आदमी- उसे नीचे उतार दूं
तो फिर मैं क्या अंधेरे में लकडि़यां काटूंगा..?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
एक आदमी तेजी से डॉक्टर के केबिन में घुसा और बोला -
डॉक्टर साहब, मेरी बीवी ने पेट्रोल पी लिया है और अब वह पूरे
घर में दौड़ लगा रही है! डॉक्टर - घबराओ मत, जब पेट्रोल
खत्म हो जायेगा तो खुद-ब-खुद रुक जाएगी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मरीज- सच-सच बताइये डॉक्टर साहब, मेरे बचने की कितनी
सम्भावना है? डॉक्टर- सौ प्रतिशत! आंकड़े बताते हैं कि इस
रोग में दस में से नौ आदमी मरते हैं और मेरे दस मरीजों में से
नौ मर चुके हैं। तुम दसवें हो!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अगर आपको हमारे जोक्स पसंद आए हो तो इसे लाईक
करे ओर हमें फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know