भापा आलू बनाने की रीत
* कितने लोगों के लिए। 4
* तैयारी का समय। - 10 मिनट
* पकने का समय - 40 मिनट
* टोटल टाइम - 50 मिनट
* कठिनाई - मीडियम
भापा आलू की सामग्री
* 200 ग्राम छोटे आलू
* 2 टी स्पून सरसों का तेल
* 1/2 टी स्पून पंच फोरन
* 2 सूखी लाल मिर्च
* 1/2 टी स्पून सरसों का पेस्ट
* 1 टी स्पून दही (मलमल के कपड़े में थोड़ी देर के लिए लटकी हुई)
* एक चुटकी हरी मिर्च का पेस्ट
* एक चुटकी हल्दी पाउडर
* स्वादानुसार नमक
* थोड़ा-सा नींबू का रस
* 3/4 टी स्पून सूखा नारियल (कद्दूकस हुआ)
* 2 केले के पत्ते
भापा आलू बनाने की वि धि
* सबसे पहले आलू को छीलकर नमक के पानी में उबाल लें। उबल जाने के बाद पानी निकालें और हल्का सूखने के लिए साइड रख दें।
* अब एक नॉन- स्टिक पैन में तेल गर्म करें। पंच फोरन मसाला और दो हिस्सों में टूटी हुई लाल मिर्च डालें। हल्का भूनें।फिर इसे उबले हुए आलू के ऊपर डालकर छोड़ दें।
* अब एक कटोरी में सरसों का पेस्ट, दही, नारियल का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
* आराम से हल्के हाथ से उबले हुए आलू को इस मिक्सचर में मिलाएं। साथ ही इसमें नमक और नींबू का रस डालें। दोबारा मिलाएं।
* एक स्टील के प्लेट में आलू को रखें। केले के पत्ते से ढक दें।
* करीब छह से आठ मिनट के लिए भाप में पकाएं। गर्मा-गर्म डिश सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know