Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

2/25/2021

पनीर टिक्का बनाने की रीत

   
                           
   

पनीरटिक्काबनानेकीरीतStep-By-Step with Photo


पनीर टिक्का कैसे बनाते हैं?


पनीर टिक्का एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है यह थोड़ा स्पाइसी होता है  यह बच्चों को बहुत पसंद आती है  जब आप भूखे होते हैं और आपको कुछ अच्छा खाने का मन करता है तब आप सोचते हैं कि कौन सी ऐसी चीज है जो जल्दी बन जाए और अच्छा हो  तो आप इसे बना सकते हैं इसको बनाना बहुत ही आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है इसको हम नाश्ते में भी परोस सकते हैं…यह बहुत लाभदायक व्यंजक है  क्योंकि यह सब्जियों से बना है, तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना|  पनीर टिक्का बनाने के लिए हमें चाहिए यह कुछ सामग्रियां:-


सामग्री:-

* पनीर(Paneer): 250 ग्राम

* शिमला मिर्च(Capsicum): 1कप

* प्याज(Onion): 2

* निम्बू(Lemon): 1

* दही(Curd): 150  ग्राम

* बेसन(Beson): 2 चम्मच

* लाल मिर्च पाउडर(Chilli powder):1/2 चम्मच

* हल्दी पाउडर(Turmeric Powder) 1/2 चम्मच

* जीरा पाउडर(Cumin powder): 1/2चम्मच

* धनिया पाउडर(Coriander powder) 1 चम्मच

* गरम मसाला(Garam mashala):1 चम्मच

* नींबू का रस(Lomon juice): 1/2 चम्मच

* नमक(Salt): स्वादानुसार

* अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic pest: 2 चम्मच

* चाट मशाला(Chaat mashala): 1/2 चम्मच

* तेल(Oil)


बनाने की विधि:

1. सबसे पहले पनीर को एक ही साइज के काट ले |



2. अब प्याज को भी छोटा-छोटा काट ले और शिमला मिर्च को काट ले |(शिमला मिर्च आप लाल पीला और हरा तीनों मैं से कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं मैंने यहां तीनों को इस्तेमाल  किया है)|



3. फिर आप एक  कटोरे में  घोल तैयार कर लेते हैं,  एक कटोरे में दही बेसन लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर जीरा पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला अजवाइन नींबू के रस को डालें और नमक स्वाद अनुसार डाल दे|



4. और उसे अच्छे से मिलाएं और घोल तैयार कर ले |



5. घोल तैयार होने के बाद उसने कटे हुए शिमला मिर्च पनीर और प्याज को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाएं| (ध्यान रहे पनीर के टुकड़े नहीं टूटे)|



6. उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें |(अगर आप लकड़ी के छड़ इस्तेमाल करते हैं तो उसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगो ले और अगर आप लोहे के छड़ इस्तेमाल करते हैं तो उसमें थोड़ा सा तेल लगा ले|)



7. उसके बाद आप शिमला मिर्च, प्याज पनीर को इसके अंदर डाल दे ध्यान रहे पनीर को एक साथ नहीं डालें उसे सब्जियों के बीच में करके रखें ताकि वह दिखने में भी अच्छा लगे |



8. अब गैस पर पैन चढ़ाएं और उसमें तेल डालें|



9. उसके बाद आप इस टिक्की को उस पर रख दें और उसे मध्यम आंच पर पकाएं|



10 फिर उसे थोड़ी देर बाद पलट दे |और अब आपकी पनीर टिक्की लगभग तैयार है |  



11. इसे सजाने के लिए हम थोड़ी सी प्याज और थोड़ा सा धनिया पता काट लेंगे |



12. फिर प्याज और धनिये के पत्ते को मिला दे और उसमे हल्का चाट मशाला मिला दे |




13. और उसे पनीर टिक्के के साथ रख दे और साइड में एक छोटा सा निम्बू का टुकड़ा रख दे |




14. और यहाँ आपकी पनीर टिक्का तैयार है |




तो ये थी आज की मेरी रेसिपी मुझे विस्वास है की आपकी ये रेसिपी अच्छी लगी होगी  अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूँगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know