गूगल कितना भी बड़ा सर्च इंजन क्यों न हो...पढ़िए मज़ेदार जोक्स
गूगल कितना भी बड़ा सर्च इंजन क्यों न हो...
.
..
.
मंदिर से गुम हुई चप्पल वह भी नहीं ढूंढ सकता! ;)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पत्नी: अजी, सुनते हो जी...
पति: हां, बोलो।
पत्नी: गुप्ता जी की बेटी है न, उसके अकाउंट्स में 99 मार्क्स आए हैं!
पति: अच्छा, और बाकी का 1 कहां रह गया? .
.
.
.
पत्नी: वह अपना बबलू लाया है!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बाजार में एक लड़का एक लड़की के पास पहुंचा।
लड़काः मेरी गर्लफ्रेंड खो गई है। आप मुझसे दो मिनट बात कर सकती हैं।
लड़कीः क्यों?
लड़काः ... क्योंकि जब भी मैं किसी दूसरी लड़की से बात करता हूं तो वह मुझे ढूंढ लेती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
एक बार ट्रेन में पप्पू ने टिकट चेकर से कहा: मुझे सुबह 4 बजे पटियाला में जगा देना। मैं न जागूं तो जबरदस्ती उठा देना, क्योंकि मेरा वहां सुबह इंटरव्यू है।
जब पप्पू सुबह 8 बजे उठा, तो उसने देखा की पटियाला तो निकल चुका है।
वह तुरंत टिकट चेकर के पास गया और उस पर चिल्लाने लगा।
पप्पू: मैंने तुमसे कहा था न कि मुझे सुबह 4 बजे जगा देना! तुमने मुझे क्यों नहीं जगाया? बोलो... जवाब दो मुझे... मैंने कहा, जवाब दो मुझे!
.
.
टिकट चेकर: अबे चुप कर यार! मैं वैसे ही यह सोचकर परेशान हो रहा हूं कि जिसे मैंने सुबह जबरदस्ती ट्रेन से उतार दिया, वह मुझे कितनी गलियां दे रहा होगा!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बहुत तेज बारिश हो रही थी।
एक बुजुर्ग महिला दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बस में चढ़ी।
महिला (कंडक्टर से): पानीपत आ जाए, तो बता देना।
कंडक्टर: ठीक है माता जी।
कंडक्टर महिला को बताना भूल गया और बस अम्बाला पहुंच गई।
महिला: पानीपत आ गया?
कंडक्टर: माता जी, पानीपत तो बहुत पीछे रह गया।
महिला (रोती हुई): मुझे पानीपत वापस ले चल बेटा...
महिला को इतना रोता देख सभी यात्रियों ने कंडक्टर से बस वापस पानीपत ले जाने को कहा।
पानीपत पहुंचने पर कंडक्टर बोला: माता जी, पानीपत आ गया। उतर जाओ।
महिला: उतरूं क्यों बेटा?
कंडक्टर (हैरान होकर): तो बस वापस क्यों लाने को बोला?
महिला: मुझे डॉक्टर ने कहा था कि पानीपत पहुंचकर दवाई ले लेना। दो मिनट रुक, फिर चंडीगढ़ वापस चलेंगे।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
ट्रैफिक पुलिस हवलदार ने एक लड़के को बाइक चलाते हुए सिग्नल तोड़ने पर रोका...
ट्रैफिक पुलिस हवलदार: चल नाम बोल तेरा... सिग्नल तोड़ता है!
लड़का: जाने दो न साहेब!
ट्रैफिक पुलिस हवलदार: बोला न नाम बोल!
लड़का: वेणुगोपाल तुकाराम लम्पटराम कक्कड़सूर्या पुरुषोत्तम दास अय्यर
ट्रैफिक पुलिस हवलदार (चलान बुक बंद करते हुए): चल जा... इस बार माफ किया, दोबार ऐसा नहीं होना चाहिए!
🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪
अगर आपको हमारे जोक्स पसन्द आए हो तो इसे
शेर करे ओर फोलो करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know