Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

अपडेट न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपडेट न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12/04/2021

12/04/2021

महेमान नवाजी में ओमिक्रॉन के ख़तरे को न्योता : मंगोलिया से आए 23 Vip महेमनो। को 10 दिन क्वारैंटाइन करना था , पर प्रशासन ने नहीं किया

महेमान नवाजी में ओमिक्रॉन के ख़तरे को न्योता मंगोलियासे आए 23 Vip महेमनो को 10 दिन क्वारैंटाइन करना थापर प्रशासन ने नहीं किया


Updates: 4/12/2021 , Saturday 9:59 am




कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक तरफ विदेशी फ्लाइट बंद करने पर मंथन चल रहा है तो दूसरी तरफ विदेशियों की मेहमान नवाजी हो रही है। विदेशियों की यह मेहमान नवाजी कोरोना को लेकर बिहार में भारी पड़ सकती है। गृह मंत्रालय ने विदेशियों और विदेश यात्रा से आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी की है, लेकिन इससे दरकिनार कर गया में विदेशियों की मेहमान नवाजी हो रही है। गुरुवार को मंगोलिया से मेहमानों का शिष्टमंडल गया पहुंचा। 10 दिन के क्वारैंटाइन के बजाए विदेशी मेहमानों की निगेटिव जांच रिपोर्ट पर ही महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश दे दिया गया है।


जानिए, क्या है विदेशियों को लेकर नियम 


कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक जो भी विदेशी भारत में आएंगे या फिर विदेश यात्रा से भारत में आते हैं उन्हें 10 दिनों तक सेल्फ क्वारैंटाइन होना है। बिहार में जो भी यात्री विदेश से आ रहे हैं, उनके लिए यही नियम बनाया गया है। विदेशियों को लेकर तो और भी अलर्ट किया गया है।


जानिए, क्या कहते हैं जिम्मेदार


बोध गया मामले में जब SDM इंद्रवीर से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए 72 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट हर हाल में अनिवार्य है। उस रिपोर्ट में वह निगेटिव आते हैं तो उन्हें उनके गंतव्य तक जाने दिया जाएगा। उन्हें क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा।' वहीं, जब गृह विभाग के आदेश की बात की गई तो SDM ने कहा, 'ऐसा नहीं है। ऐसा तो पॉजिटिव रिपोर्ट के लिए आदेश है।'


इसी मामले में जब सिविल सर्जन डॉ केके राय से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'पॉजिटिव आने वाले विदेशी को क्वारैंटाइन किया जाना है।' उनसे कहा गया कि यह पॉजिटिव वालों को तो आप क्वारैंटाइन करेंगे ही, लेकिन जो निगेटिव आ रहे हैं, उनके लिए क्या आदेश हैं? इस सवाल पर सिविल सर्जन का कहना था, 'हमें ठीक से याद नहीं आ रहा है। शायद एक बार वीसी हुई थी, तो उसमें बताया गया था कि निगेटिव आने वाले विदेशी को भी सात दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जाना है। पूरी जानकारी DPM नीलेश कुमार से पूछ लीजिए।'


सिविल सर्जन ने कहा- विदेश से आने वाला हर यात्री विदेशी 


सिविल सर्जन का कहना है, 'विदेश से आनेवाला हर कोई विदेशी होता है। हम लोगों को अधिक फोकस अफ्रिकन कंट्री से आने वाले पर करना है। विदेशी तो नेपाल से आने वाले भी होते हैं। विदेशी कई तरह के हैं।' इस जवाब पर जब उनसे मंगोलिया से आए मेहमानों की जांच और क्वारैंटाइन के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'आज सुबह ही उनकी RT-PCR जांच हुई है।'


DM के CUJ नंबर पर भी नहीं मिला जवाब 


गया के DM के मोबाइल नंबर 9473191244 पर कॉल किया गया और इस सवाल का जवाब पूछा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। पहले तो बताया गया कि OSD से बात कीजिए, लेकिन फिर कहा गया कि उन्हें ध्यान नहीं है। सवाल के जवाब के लिए जब बार-बार यह पूछा गया कि किससे बात की जाए, तो बताया गया कि उनके फोन पर कॉल आ रही है। यह कहकर फोन काट दिया गया। 


गया में ऐसे हुई मेहमान नवाजी 


कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह विदेशी मेहमानों का शिष्टमंडल महाबोधि मंदिर पहुंचा। मंगोलिया संसद के अध्यक्ष जंदनशतर के नेतृत्व में आए 23 सदस्यीय शिष्टमंडल ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में बुद्ध को नमन किया और मत्था टेका। इसके बाद दी- होली ट्री के नीचे आसन लगाकर ध्यान साधना की। बुद्ध की तपोस्थली ढुंगेश्वरी गुफा में मत्था टेका व ढुंगेश्वरी पवर्त की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया।

9/16/2021

9/16/2021

गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन:27 विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण दोपहर 1.30 बजे;

गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन : 27 विधायक बनेंगे मंत्रीशपथग्रहण दोपहर 1.30 बजे;


Update : 16/9/2021 11:00 Am


गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन:27 विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण दोपहर 1.30 बजे; रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे सभी दिग्गज बाहर होंगे





गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने के बाद नए मंत्रिमंडल को लेकर कलह जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण के ठीक दो दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन होना था, लेकिन BJP के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी की वजह से मंगलवार को टाल दिया गया था। इसके बाद रात भर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा और बुधवार को शपथ ग्रहण की खबर आई, लेकिन एक बार फिर टाल दी गई।

अब कहा जा रहा है कि आज दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें सभी पुराने मंत्रियों को हटाया जाएगा और 27 नए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। तीन महिला विधायकों- संगीता पाटिल, मनीषा वकील और निमाबेन आचार्य को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है, हालांकि मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।





वहीं अब नाराजगी के बीच मान-मनौव्वल जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि नाराज साथियों को मनाने का जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को दिया गया है, लेकिन CM भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर रुपाणी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल खुद ही नाराज हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरा मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश रादडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

BJP अध्यक्ष के बंगले पर विधायकों की आवाजाही जारी

गुजरात BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बंगले पर बुधवार को भी विधायकों की आवाजाही बनी रही। इनमें से हर्ष सिंघवी, मनीषा वकील, मनीषा सुधार, सांसद रामभाई मोकरिया और विधायक गोविंद पटेल की सीआर पाटिल से काफी देर तक चर्चा हुई। मुलाकातों के इस सिलसिले को देखते हुए कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

पुराने मंत्रियों को भी 'नो रिपीट' की आशंका, दफ्तर खाली करने लगे

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के पहले ही पुराने मंत्रियों ने अपने आवास और ऑफिस खाली करने शुरू कर दिए हैं। उन्हें 'नो रिपीट' की आशंका है। दरअसल, नए मंत्रियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद जल्द से जल्द ऑफिस खाली करने होंगे। इसलिए कई पुराने मंत्री पहले ही ये काम पूरा कर रहे हैं।

जाति समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा

BJP से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनकी टीम में भी नए सदस्यों के जुड़ने की संभावना ज्यादा है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी कैबिनेट में कुछ वरिष्ठ मंत्री होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।


इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

* निमाबेन आचार्य- भुज

* जगदीश पटेल- अमराईवाड़ी

* शशिकांत पंड्या- दीसा

* ऋषिकेश पटेल- विसनगर

* गजेंद्र सिंह परमार-प्रांतिज

* गोविंद पटेल- राजकोट

* आरसी मकवाना- महुवा

* जीतू वरानी- भावनगर

* पंकज देसाई- नडियाड

* कुबेर डिंडोर- संतरामपुर

* केतन इनामदार- सावली

* मनीषा वकील- वडोदरा

* दुष्यंत पटेल- भरूच

* संगीता पाटिल- सूरत

* नरेश पटेल- गणदेवी

* कनुभाई देसाई- पारदी

7/29/2021

7/29/2021

पढ़े गुरुवार सुबह की 5 बड़ी ख़बरें : News wrap

पढ़े गुरुवार सुबह की बड़ी ख़बरें : News wrap


उपडेट 10:30 am 29 July 2021






(1)  टोक्यो ओलंपिक का आज 7वां दिन है. भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा है. भारत को आज तीरंदाजी, हॉकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग में जीत मिली है. तीरंदाज अतनु दास पुरुष व्यक्तिगत के अंतिम 8 में जगह बना लिए हैं.


(2)  भारत के लिए आज का दिन बेहतरीन रहा है. बॉक्सिंग में भी जीत मिली है. बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 के मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को मात दे दी है. उन्होंने 4-1 से ये मुकाबला अपने नाम किया. सतीश ने पहला राउंड 5-0, दूसरा और तीसरा 4-1 से जीता. 


(3)  भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को खेले गए रांउड-16 के मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से मात दी.


(4)  महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने एक साथ आकर बीजेपी को सत्ता में आने से रोक दिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस तिकड़ी के दो अहम सदस्य भी साथ नहीं आ पा रहे हैं. यूपी में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गठजोड़ बनाए जाने लगे हैं.


(5)  जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाके इस वक्त कुदरत के कहर से कांप रहे हैं. बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं ने 22 लोगों की जान ले ली.

7/29/2021

Tokyo olympics: सिंधु ज़ोरदार फ़्रॉम में,डेनमार्क की मिया को। हरा पहोचि क्वार्टर फ़ाइनल में

Tokyo olympics: सिंधु ज़ोरदार फ़्रॉम मेंडेनमार्क की मिया को हरा पहोचि क्वार्टर फ़ाइनल में


Updated 10:00 am 29 July 2021






भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को खेले गए रांउड-16 के मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से मात दी. बैडमिंटन में भारत की एकमात्र बची उम्मीद सिंधु ने महज 41 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना अकाने यामागुची (जापान) और किम गा उन (दक्षिण कोरिया) के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. 


पहले गेम की शुरुआत में सिंधु ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए अंतराल के समय 11-6 की बढ़त ले ली. इसके बाद डेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए सिंधु की बढ़त को काफी कम कर दिया. इस दौरान मिया ने सिंधु के लेफ्ट साइड पर अटैक करते हुए कुछ बेहतरीन प्वाइंट्स बटोरे. सिंधु ने लगातार पांच अंक हासिल कर पहला गेम 22 मिनट में जीत लिया. 


दूसरे गेम में भी सिंधु ने शानदार शुरुआत करते 5-0 की बढ़त ले ली. इस बढ़त को बरकरार रखते हुए सिंधु गेम अंतराल के समय 11-6 से आगे हो गईं. फिर सिंधु ने कुछ बेहतरीन स्मैश लगाते हुए स्कोर 20-11 कर दिया. हालांकि मिया ने इसके बाद दो प्वाइंट जरूर हासिल किए, लेकिन वह मैच में वापसी करने के लिए नाकाफी था. अंततः सिंधु ने 19 मिनट में दूसरा गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.






इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने मियां ब्लिचफेल्ट के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 5-1 कर लिया है. इससे पहले सिंधु को डेनमार्क की इस खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई थी. वहीं, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी मियां ब्लिचफेल्ट को सिंधु के खिलाफ इकलौती जीत इस साल थाईलैंड ओपन में मिली थी. 


सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद की जा रही है. रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने ग्रुप-जे में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया था. रविवार को अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने इजरायल की सेनिया पोलिकारपोवा को आसा कानी से 21-7, 21-10 से हराया था. इसके बाद बुधवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी को 21-9, 21-16 से मात दी थी.


ऐसा रहा सिंधु-मिया का खेल


सिंधु ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया. उन्होंने गजब की तेजी और मूवमेंट दिखाई और अपने स्मैश तथा क्रॉस कोर्ट रिटर्न से मिया को काफी परेशान किया. लंबी रैलियों में भी सिंधु का ही दबदबा देखने को मिला. मिया ने काफी सहज गलतियां कीं. उन्होंने अपने दमदार स्मैश से सिंधु को परेशान किया, लेकिन कई शॉट बाहर मारकर दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी को दबाव से निकलने का मौका भी दिया.

मिया के खिलाफ सिंधु ने शुरुआती दो अंक गंवाए, लेकिन इसके बाद लगातार चार अंक के साथ 4-2 की बढ़त हासिल कर ली. मिया को सिंधु के रिटर्न को उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जबकि उन्होंने कुछ शॉट बाहर भी मारे, जिससे सिंधु ने 8-4 की बढ़त बनाई. ब्रेक के समय सिंधु 11-6 से आगे थीं.


सिंधु ने अपनी बढ़त को 13-6 तक पहुंचाया, लेकिन मिया ने लगातार पांच अंक के साथ स्कोर 11-13 कर दिया. सिंधु ने 16-12 की बढ़त बनाई, लेकिन मिया ने दो दमदार स्मैश और ड्रॉप शॉट के साथ स्कोर 15-16 करके भारतीय खिलाड़ी की बढ़त को सिर्फ एक अंक तक सीमित कर दिया. मिया ने हालांकि इसके बाद तीन शॉट बाहर मारे और एक नेट पर उलझाया, जिससे सिंधु ने पहला गेम 22 मिनट में 21-15 से जीत लिया.


दूसरे गेम में सिंधु शुरू से ही हावी दिखीं. उन्होंने लगातार पांच अंक के साथ 5-0 की बढ़त बनाई. मिया ने इस बीच अपनी सर्विस पर गलतियां कीं, लेकिन कुछ हद तक वापसी करते हुए स्कोर 6-9 करने में सफल रहीं. सिंधु ने हालांकि लगातार दो क्रॉस कोर्ट रिटर्न से अंक जुटाकर ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली.

सिंधु के रिर्टन शानदार थे, लेकिन उन्होंने बीच-बीच में कुछ सहज गलतियां भी कीं और नेट पर शॉट मारे. सिंधु हालांकि रैली में लगातार दबदबा बनाने में सफल रहीं, जिससे उन्होंने 16-10 की बढ़त बना ली.

सिंधु ने 16-11 के स्कोर पर लगातार चार अंक के साथ नौ मैच प्वाइंट हासिल किया. मिया ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन सिंधु ने क्रॉस कोर्ट ड्रॉप शॉट के साथ मैच अपने नाम कर लिया.

7/25/2021

7/25/2021

Tokyo Olympics : Gymnast प्रणति नायक फ़ाइनल में जगा बनाने से चुकी

Tokyo Olympics : Gymnast प्रणति नायक फ़ाइनल में जगा बनाने से चुकी


Update 3:05 pm, 25 july 2021






टोक्यो ओलंपिक में भारत की अकेली जिम्नास्ट प्रणति नायक कलात्मक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics) स्पर्धा के ऑलराउंड फाइनल्स में जगह बनाने में असफल रहीं. पश्चिम बंगाल की 26 साल की प्रणति ने चार वर्गों (फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्ट, अनइवन बार और बैलेंस बीम) में कुल 42.565 अंक बनाए. वह दूसरे सब डिविजन के बाद 29वें स्थान पर रहीं.


पांच सब डिविजन से शीर्ष 24 जिम्नास्ट ऑलराउंड फाइनल में जगह बनाते हैं, जो 29 जुलाई को होगा. हर वर्ग के शीर्ष 8 जिम्नास्ट व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में खेलेंगे जो एक से तीन अगस्त तक होगी.


प्रणति सभी में निचले हाफ में रहीं. उन्होंने फ्लोर में 10. 633 स्कोर किया, जबकि वॉल्ट में उनका स्कोर 13.466 रहा. अनइवन बार में 3.033 और बैलेंस बीम में स्कोर 9.433 रहा.


प्रणति को ओलंपिक की तैयारी के लिए समय ही नहीं मिला, क्योंकि चीन में 29 मई से एक जून तक होने वाली नौवीं सीनियर एशियाई चैम्पियनशिन रद्द होने के बाद उन्हें महाद्वीपीय कोटे से प्रवेश मिला था. उन्होंने 2019 एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में वॉल्ट में कांस्य जीता था.

7/22/2021

7/22/2021

इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, रहें सतर्क, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति

इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरणरहेंसतर्कजानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति


शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) की गणना चंद्र राशि पर आधारित होती है। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं उनके लिए शनि साढ़े साती फलदायक साबित होती है। जानिए किस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण और कब मिलेगी इन्हें इससे मुक्ति?


Updated: July 22, 2021 10:20 am




वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं साथ ही इसी राशि में वक्री भी हैं।


Shani Sade Sati On Makar: शनि ग्रह की साढ़े सात साल तक चलने वाली दशा को शनि साढ़े साती कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। शनि साढ़े साती की गणना चंद्र राशि पर आधारित होती है। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं उनके लिए शनि साढ़े साती फलदायक साबित होती है। जानिए किस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण और कब मिलेगी इन्हें इससे मुक्ति?



शनि साढ़े साती क्या है: शनि देव को कर्मदेव भी कहते हैं जो आपको कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के बारहवें, पहले और दूसरे और जन्म के चंद्र के ऊपर से होकर गुजरे तो उसे शनि साढ़े साती कहते हैं। इसके तीन चरण होते हैं। तीनों चरणों में दूसरा चरण सबसे अधिक कष्टकारी माना जाता है। पहले चरण में व्यक्ति को आर्थि परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दूसरे चरण में आर्थिक के साथ पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। वहीं तीसरे चरण में कष्ट कुछ कम होने लगते हैं। इस चरण में शनि व्यक्ति को अपनी भूल सुधारने का मौका देते हैं।


शनि साढ़े साती के दूसरे चरण से रहें सतर्क: वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं साथ ही इसी राशि में वक्री भी हैं। मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के राशि बदलने तक का समय आपके लिए बेहद ही कष्टकारी साबित हो सकता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। शनि के इस चरण में मकर वालों को मानसिक तनाव काफी रहेंगे। शारीरिक रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है। धन हानि होने के आसार रहेंगे। मित्रों और परिवार वालों का साथ कम मिलेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

7/01/2021

7/01/2021

महेगाई वाली जुलाई काटेगी जेब ! आज से अमुल दूध- LPG सिलेंडर महंगा , बेंक सर्विस का चार्ज भी बढ़ा

महेगाई वाली जुलाई काटेगी जेब आजसे अमुल दूध- LPG सिलेंडर महंगाबेंक सर्विस का चार्ज भी बढ़ा


01 july 2021 Thursday 10:45 AM





कोरोना काल के बीच रोजगार का संकट बना हुआ है और इस बीच अब आम आदमी पर महंगाई की मार भी पड़ रही है. पेट्रोल और डीज़ल के दामों में पहले ही लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब आज से यानी नया महीना शुरू होते ही कई और चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं, जो खर्चा बढ़ाने वाला है. दूध हो या फिर बैंक की किसी सर्विस का चार्ज, जुलाई में सब महंगा हो रहा है.


महंगा हो गया अमूल का दूध


अमूल दूध के दाम आज से बढ़ रहे हैं, दिल्ली हो या महाराष्ट्र या फिर यूपी-गुजरात एक जुलाई से अमूल के मिल्क प्रोडक्ट महंगे मिलने वाले हैं. अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है. अमूल ने करीब डेढ़ साल बाद अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को सभी को दी. 


अब एक जुलाई से नया दाम लागू होने के बाद अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताज़ा 46 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 52 रुपये प्रति लीटर के दाम से मिलेगा. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अमूल के बाद अन्य कंपनियां भी अपने मिल्क प्रोडक्ट के दाम बढ़ा सकती हैं.


बैंकिंग सर्विस के भी बढ़ गए चार्ज


देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अब पैसा निकालने पर चार्ज बढ़ा दिया है. अब ग्राहक महीने में चार बार ही पैसा निकाल पाएगा, अगर इससे अधिक बार ब्रांच से पैसा निकाला गया तो 15 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. सिर्फ ब्रांच ही नहीं, बल्कि SBI के एटीएम पर भी यही नियम लागू होगा. 



स्टेट बैंक ने इसके अलावा चेक को लेकर भी चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है, अब किसी भी खाताधारक को एक वित्तीय वर्ष में 10 चेक मुफ्त में मिलेंगे. इससे अतिरिक्त के लिए उसको चार्ज देना होगा. SBI के अलावा AXIS BANK, IDBI BANK ने भी अपने SMS चार्ज, लॉकर चार्ज में बदलाव किया है, जो एक जुलाई से लागू होगा. 


इन लोगों का ज्यादा टीडीएस कटेगा


एक जुलाई से एक अहम बदलाव ये भी होने जा रहा है कि जिन लोगों ने दो साल से अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है, अब एक जुलाई से उन्हें अधिक TDS देना होगा. ये नया नियम उनपर लागू होगा जिनका हर साल 50 हजार रुपये से अधिक का टीडीएस कटता है.


LPG भी हुई महंगी... 


इन सबके अलावा एक जुलाई से एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे. अगर घरेलू सिलेंडर के दाम की बात करें तो एक जुलाई को दिल्ली में अब ये सिलेंडर 834 रुपये का है. जबकि कोलकाता में 861 रुपये दाम हो गया है. जबकि दिल्ली में अब 19 किग्रा. वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1550 हो गया है, इसमें 76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 


गौरतलब है कि इन सब चीज़ों के अलावा पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हर सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी होते हैं, पिछले महीने में करीब 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे.